फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   नीली बती लगे वाहन से कुचलकर इंटरमीडियट छात्र की मौत

नीली बती लगे वाहन से कुचलकर इंटरमीडियट छात्र की मौत

Fri, 13 Oct 2017 01:14 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
नीली बती लगे वाहन से कुचलकर इंटरमीडियट छात्र की मौत

विज्ञापन

नीली बत्ती लगे वाहन से कुचलकर इंटर के छात्र की मौत
टांडा। स्कूल की खेल प्रतियोगिता के बाद बुधवार देर शाम घर लौट रहे इंटर के छात्र को नीली बत्ती लगे वाहन ने कुचल दिया। छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह हादसा कॉलेज के सामने हुआ। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के साथ ही कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।

यह हादसा अलीगंज स्थित डीएवी कॉलेज के सामने हुआ। इसमें फतेहपुर कोड़ारी निवासी अजय सिंह के पुत्र विपुल (16) की मौत हो गई। विपुल उक्त कॉलेज में इंटरमीडियट का छात्र था। कॉलेज में इन दिनाें खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता के बाद बुधवार देर शाम वह घर जाने के बाद कॉलेज से बाहर निकला। पिता को फोन कर कॉलेज आकर ले जाने को कहा। बताया जाता है कि विपुल कॉलेज के बाहर खड़ा होकर पिता का इंतजार कर रहा था कि इसी बीच नीली बत्ती लगी तेज रफ्तार जीप ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन


इस हादसे में मौके पर ही विपुल ने तोड़ दिया। घटना के बाद चालक जीप लेकर भागने में सफल रहा। मौके पर अफरातफरी मच गई। कॉलेज के छात्र-छात्राएं व बाजारवासी इकठ्ठा हो गए। उन्होंने हादसे को लेकर नाराजगी जाहिर की। सूचना पर अलीगंज पुलिस ने लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के संबंध में विपुल के पिता अजय सिंह ने अलीगंज थाने में अज्ञात जीप चालक व स्कूल प्रधानाचार्य के विरुद्ध तहरीर दी। इसमें कहा गया कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। एसओ अलीगंज राहुल कुमार ने बताया कि छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हादसों में चार लोग घायल
अंबेडकरनगर। महिला चार लोग अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर क्षेत्र में फैजाबाद रोड निवासी मेहरुन्निशां (55) को गुरुवार सुबह सड़क पार करने के दौरान फैजाबाद की तरफ से आ रही जीप ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। टांडा में पियारेपुर गांव निवासी लालबहादुर (40) बुधवार देर शाम बाइक से घर लौट रहा था। गांव के निकट पिकअप ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।


उसे सीएचसी टांडा से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इब्राहिमपुर में कजरीनंदापुर निवासी विवेक कुमार (28) गुरुवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर क्षेत्र में जमुनीपुर गांव निवासी रघुवीर (24) बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed