Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   51 Brahmins made sacrifices on Keshav's birthday

केशव के जन्मदिन पर 51 ब्राह्मणों ने किया यज्ञ

Mon, 08 May 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 08 May 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
51 Brahmins made sacrifices on Keshav's birthday
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
सूबे के उपमुख्यमंत्री एवं फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य का 48 वां जन्मदिन शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। यहां रॉयल होटल में केशव के समर्थकों की मौजूदगी में 51 ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण कर यज्ञ किया गया। यहां केशव की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की गई। भाजपा पार्टी कार्यालय में भी जन्मदिन का जश्न मनाया गया। यहां लड्डू आदि बांटकर भाजपाइयों ने जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन


केशव के मीडिया प्रभारी मनोज कुशवाहा की ओर से रॉयल होटल में आयोजित जन्मदिन समारोह की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी। यहां विशाल हवन कुुंड बनाया गया था। सुबह सरस्वती वंदना के बाद अग्नि देवता का आह्वान करते हुए डिप्टी सीएम की लंबी आयु की कामना की गई। इस अवसर पर जयश्री राम का भी उद्घोष हुआ। यज्ञ संपन्न होने के बाद सौ किलो लड्डू और फलों का वितरण हुआ। इस अवसर पर नीतू पासी, पंकज त्रिपाठी, चंद्रकेश पाल, महेंद्र यादव, संजय निषाद, मनीष मौर्य, केके शुक्ला, रोहित जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जन्मदिन समारोह के मौके पर विहिप अखिल भारतीय धर्म यात्रा महासंघ के प्रदेश महामंत्री पवन श्रीवास्तव, गौरीश आहूजा, तमन्ना आहूजा, अमित आलोक पांडेय, रजत कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने राज अंध विद्यालय के बच्चों को मिठाईयां एवं फल आदि वितरित किए। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति  सदस्य सुबोध सिंह ने भी केशव की लंबी आयु की कामना की। उधर भाजपा कार्यालय को भी दुल्हन की तरह सजाया गया। यहां पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। पार्टी कार्यालय में केक काटकर केशव को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, रवि केसरवानी, शशि वार्ष्णेय, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, आशीष गुप्ता, श्याम चंद्र, विशाल अग्रवाल, सुधा रस्तोगी,  राकेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केशव के जन्मदिन के अवसर पर शहर उत्तरी विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी ने रामबाग स्थित अपने आवास में केक काटकर कार्यकर्ताओं में मिठाई वितरित की। उन्होंने केशव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गिरजेश द्विवेदी, यशवंत चौधरी, घनश्याम शुक्ला, नीरज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed