{"_id":"59f4e3d04f1c1b72548b99c8","slug":"121509221328-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजर्वेशन फार्म में किन्नर अब जेंडर में लिखेंगे टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजर्वेशन फार्म में किन्नर अब जेंडर में लिखेंगे टी
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
रिजर्वेशन फार्म में किन्नर अब जेंडर में लिखेंगे ‘टी’
0 रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को जारी किया पत्र
0 किन्नरों को नाम के आगे नहीं लिखना होगा पुरुष-महिला
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
रेलवे में रिजर्वेशन फार्म में किन्नर भी अपना जेंडर (लिंग) लिख सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत किन्नरों को अपने नाम के आगे जेंडर कॉलम में पुरुष/महिला लिखने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें रिजर्वेशन फार्म में अपने नाम और उम्र के बाद जेंडर वाले कॉलम में ‘टी’ लिखना होगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कामर्शियल मैनेजर (पीसीसीएम) को पत्र जारी कर दिया है।
ट्रेनों में रिजर्वेशन करवाने के दौरान किन्नरों के समक्ष परेशानी आती थी कि वह जेंडर वाले कॉलम में क्या लिखें। क्योंकि अभी इस कॉलम में सिर्फ पुरुष और महिला ही लिखा जा सकता है। इस वजह से किन्नरों को इन दोनों विकल्पों में से किसी एक को जेंडर वाले कॉलम में भरना पड़ता था। उनकी इस दिक्कत को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने अब जेंडर वाले कॉलम में उन्हें मेल/फीमेल की बजाय ‘टी’ (ट्रांसजेंडर) लिखने को कहा है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विक्रम सिंह की ओर से उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) इलाहाबाद समेत सभी जोनल रेलवे के पीसीसीएम को पत्र भी जारी किया गया है। इसके अलावा उन्होंने सेंटर फार रिजर्वेशन इनफारमेशन सिस्टम (क्रिस) के महाप्रबंधक से भी कहा है कि जेंडर वाले कॉलम में ‘टी’ लिखने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएं।