फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1056 teachers get fundamental appointment

1056 शिक्षकों को मिली मौलिक नियुक्ति

Wed, 24 May 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 24 May 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
1056 teachers get fundamental appointment
teacher demo pic
प्राथमिक विद्यालयों में मौलिक नियुक्ति की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे प्रशिक्षु शिक्षकों की आस आखिरकार मंगलवार को पूरी हो गई। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने 1056 प्रशिक्षु शिक्षकों को सहायक अध्यापक पद पर मौलिक नियुक्ति देने के आदेश के साथ सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 15 दिन के भीतर नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश भी दिया है। गीष्म अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। पांच वर्ष से ज्यादा के लंबे इंतजार के बाद जब नियुक्ति का आदेश जारी हुआ तो प्रशिक्षु शिक्षकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन


प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। सर्वोच्च न्यायालय के सात दिसंबर 2015 के आदेश पर उन्हें सहायक अध्यापक के पद पर मौलिक नियुक्ति दी गई थी। इसके पहले सात चरणों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसमें करीब 65 हजार प्रशिक्षुओं को प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रूप में तैनाती दी गई। आठवें बैच के 1056 प्रशिक्षुओं का अंतिम परिणाम छह अप्रैल को जारी हुआ। इसके बाद से ही शिक्षक मौलिक नियुक्ति की मांग क र रहे थे, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद सभी भर्तियों पर रोक के कारण इन शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश नहीं जारी हो पा रहा था। मौलिक नियुक्ति की मांग को लेकर प्रशिक्षु शिक्षक 15 मई से शिक्षा निदेशालय में आमरण अनशन कर रहे थे। 20 मई को स्वास्थ्य खराब होेने पर हंसराज वर्मा एवं करुणेश कुमार राजपूत को जिला प्रशासन ने पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


दरअसल शिक्षक पांच वर्ष से अधिक समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। प्राथमिक विद्यालयों में 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया बसपा शासन में 30 नवंबर 2011 को शुरू हुई थी। सपा शासन में भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस बीच भाजपा सरकार बनते ही भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई, लेकिन मंगलवार का दिन इन प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed