{"_id":"59569e1d4f1c1b14348b496d","slug":"21498848797-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 लाख की आबादी में जीएसटी में केवल 25 रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 लाख की आबादी में जीएसटी में केवल 25 रजिस्ट्रेशन
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
36 लाख की आबादी में जीएसटी में केवल 25 नये रजिस्ट्रेशन हुए
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
संसद में आधी रात को विशेष सत्र का आयोजन कर जीएसटी लागू होने का ऐलान कर दिया गया है। अब एक देश एक कर प्रणाली लागू हो गई है। जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) को लेकर दो पक्ष हैं। कुछ इसके पक्ष में हैं तो कुछ विपक्ष में हैं, लेकिन जिस तरह का हो हल्ला हुआ है, उस मात्रा में व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है।
गौरतलब बात ये है कि 36 लाख की आबादी वाले अलीगढ़ जिले में केवल 25 व्यापारियों ने जीएसटी में नया रजिस्ट्र्रेशन कराया है। बाकी व्यापारियों ने वैट से जीएसटी में शिफ्ट किया है।
उनका कोई नया रजिस्ट्र्रेशन नहीं हुआ है। अगर वाणिज्य कर विभाग के अलीगढ़ के जोन पांच जिलों के आंकड़ों पर गौर करें तो लगभग 70 नये व्यापारी ऐसे हैं जो जीएसटी में नया रजिस्ट्रेशन कराने वाले हैं।
विज्ञापन
बाकी सभी वैट से जीएसटी में शिफ्ट हुए हैं। क्योंकि जीएसटी में 20 लाख रुपये सालाना टर्नओवर करने वालों को पंजीकरण कराना जरूरी नहीं है इसलिए जो व्यापारी पहले वैट में रजिस्टर्ड थे, उनकी संख्या भी जीएसटी में कम हो रही है। जीएसटी के नोडल अधिकारी आरएस विद्यार्थी ने बताया कि लगभग 25 नये व्यापारियों ने जीएसटी में बिल्कुल नया रजिस्ट्रेशन कराया है। बाकी वैट से जीएसटी में शिफ्ट करने वाले ही हैं।
जिला वैट से जीएसटी में पंजीकृत पंजीकृत नहीं
अलीगढ़ 17122 3423
एटा 4175 940
कासगंज 3413 460
मथुरा 11364 1879
हाथरस 5008 1211