{"_id":"59b17ca44f1c1bfd7f8b4cc3","slug":"woman-died-due-to-swine-flu-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से गर्भवती महिला की मौत, पहले झोलाछाप करता रहा इलाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से गर्भवती महिला की मौत, पहले झोलाछाप करता रहा इलाज
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहपुर सीकरी (आगरा)
Updated Fri, 08 Sep 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के गांव नगरिया ताजपुर निवासी एक गर्भवती की बुधवार की रात स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। एक सप्ताह से वायरल बुखार से पीड़ित होने पर उसे उपचार के लिए एसएन मेडिकल कालेज आगरा में भर्ती कराया गया था। वहां जांच के दौरान स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
सीकरी के गांव नगरिया ताजपुर निवासी सुबोध कुमार की 28 वर्षीय पत्नी संजय देवी पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से बुखार से पीड़ित थीं। परिजन पहले तो झोलाछाप से उनका उपचार कराते रहे। लेकिन बाद में हालत खराब होने पर आठ दिन पूर्व उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अछनेरा ले गए।
वहां से उन्हें एसएन मेडिकल कालेज आगरा रेफर कर दिया गया। वहां जांच के दौरान उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। लगातार इलाज के बीच उनकी हालत स्थिर बनी रही। बुधवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका के ससुर कप्तान सिंह ने बताया कि एसएन मेडिकल कालेज में चिकित्सकों ने संजय देवी को स्वाइन फ्लू की पुष्टि की थी। उसके बाद से उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। अस्पताल में आठवें दिन उनकी मौत हो गई।

एमबीबीएस है मृतका का देवर
स्वाइन फ्लू से मृत संजय देवी का देवर अंशुल देहरादून में एमबीबीएस डाक्टर हैं। वे अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनका हालचाल लेने पहुंचे थे। उनका परामर्श भी संजय देवी के काम नहीं आया।