{"_id":"59de521e4f1c1bc1678b5327","slug":"video-of-dispute-in-agra-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फुलट्टी बवाल का वीडियो वायरल, विहिप नेताओं का ये सच आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुलट्टी बवाल का वीडियो वायरल, विहिप नेताओं का ये सच आया सामने
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:37 AM IST
विज्ञापन
बवाल
- फोटो : अमर उजाला
फुलट्टी बाजार में मंगलवार रात दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़ और फायरिंग उन विहिप नेताओं ने भी की जो दशहरे पर हर्ष फायरिंग के मामले में फरार चल रहे हैं। घटना के वायरल हुए वीडियो में चार आरोपी तोड़फोड़ करते साफ नजर आ रहे हैं।
लेकिन, सत्ता के दबाव में पहले से झुकी पुलिस इन्हें नामजद करने की हिम्मत नहीं दिखा पाई। यह हाल तब है जबकि एक दरोगा की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। उसकी ओर से बलवे की धाराओं में रिपोर्ट तो दर्ज की गई है लेकिन किसी का नाम नहीं खोला गया है।
यह बवाल विहिप नेता मनोज कुमार की गाड़ी के ड्राइवर की पिटाई कर दिए जाने के बाद हुआ था। पिटाई का आरोप सुधीर बैंड के सुधीर शर्मा और बैंड कर्मचारियों पर है। मनोज ने फोन करके विहिप नेताओं को बुलाया था।

Trending Videos
15 मिनट तक उपद्रव
बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 15 मिनट तक तोड़फोड़ और फायरिंग हुई। इससे पूरा इलाका दहल गया था। दुकानदार दुकान बंद कर भाग गए थे। वहां इमरजेंसी चौकी इंचार्ज राजेश चौहान की कार भी खड़ी थी। इसमें पुलिस के सामने ही तोड़फोड़ की गई।
राजेश चौहान ने 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, इस घटना का एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। इसमें वे विहिप नेता भी तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं, जो दशहरा पर किला के सामने फायरिंग करने के मुकदमे में नामजद हैं। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी। मामले में कड़ी कार्रवाई होगी।

दबाव में पुलिस, एकतरफा लिखा मुकदमा
झगड़ा दो पक्षों के बीच हुआ लेकिन पुलिस ने कार्रवाई एकपक्षीय की है। विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज कुमार की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली गई है लेकिन सुधीर शर्मा की तहरीर पर रिपोर्ट नहीं लिखी है। मनोज की ओर से दर्ज केस में डकैती, जानलेवा हमला, बलवा की धाराएं हैं।
आरोप है कि 250 रुपये और चेन लूटी गई। आरोपियों में सुधीर शर्मा, उनका बेटा रिक्की, कर्मचारी सनी, बिट्टन, गौरव, निशू और सात-आठ अज्ञात हैं। दूसरी ओर सुधीर शर्मा का कहना है कि उनकी तहरीर पुलिस ने ली ही नहीं। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेजी है। आरोप है कि उनकी और आसपास की दुकानों में विहिप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की।