फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shanidev

सुलहकुल की नगरी में सलीम के घर शनिदेव की स्थापना

Fri, 26 May 2017 01:05 AM IST
सुलहकुल की नगरी में सलीम के घर शनिदेव की स्थापना
सुलहकुल की नगरी में सलीम के घर शनिदेव की स्थापना Updated Fri, 26 May 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
shanidev
सुलहकुल की नगरी में सलीम के घर शनिदेव की स्थापना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सुलहकुल की नगरी में एक परिवार ऐसा भी है, जहां अजान के साथ ही मंदिर के घंटे भी साथ ही बजाए जाते हैं। संजय नगर, कृपाल कालोनी के सलीम ने गुरुवार को मन्नत पूरी होने पर शनिदेव और साईं बाबा की प्रतिमाएं अपने घर में बने मंदिर में पूरे धार्मिक रीति रिवाज से स्थापित करवाईं। मुन्नी बेगम भी पति के साथ उपासना में शरीक होती हैं।
विज्ञापन

संजय नगर के रहने वाले सलीम कभी किशनलाल हुआ करते थे। तकरीबन 35 साल पहले मुन्नी बेगम से शादी करने के बाद वह सलीम बन गए। मुन्नी बेगम ने बताया कि उन्होंने पति की आस्था में कभी बाधा नहीं डाली। पांच साल पहले सलीम को व्यापार में खासा घाटा हो गया। इस पर उन्होंने साईं बाबा से मन्नत मांगी थी। व्यापार के फिर से पटरी पर आने के बाद सलीम ने घर के एक कोने में मंदिर बनवाया। इसके बाद यहां पूजा पाठ भी होने लगी। सलीम ने बताया कि छह साल पहले पत्नी मुन्नी बेगम की हालत बहुत खराब हो गई। काफी इलाज कराने के बाद भी सेहत में सुधार नहीं हुआ। इस पर किसी ने रुनकता स्थित शनि देव मंदिर में मन्नत मांगने की सलाह दी। उन्होंने शनिदेव मंदिर में पूजा की। मन्नत मांगी कि पत्नी तबियत ठीक होने पर घर में शनिदेव की मूर्ति की स्थापना कराएंगे। अब पत्नी का स्वास्थ्य ठीक है। इसी के कारण गुरुवार को मोहल्ले के लोगों के साथ घर में बने मंदिर में शनिदेव और साईं बाबा की दूसरी मूर्ति की स्थापना करवाई गई। मोहल्ले की रानी कुशवाह ने बताया कि इलाके में सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर रहते हैं। उनके बच्चों को गीता के साथ कुरान शरीफ की आयतें भी आती हैं।
विज्ञापन


रेणुका धाम: केक काटकर और आतिशबाजी कर मनाई शनि जयंती
रुनकता। रेणुका धाम स्थित शनि देव मंदिर में शनि जयंती के मौके पर भक्तों ने केक काटा और आतिशबाजी की। देरशाम मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। आठ बजे शनि देव की आरती के बाद मंदिर कमेटी की ओर से 11 किलो का केक काटकर आतिशबाजी की गई। बाद में श्रद्धालुओं को भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिकरवार, उदयपाल सिंह, राजेश सिकरवार, रामबहादुर, विजय, पुनीत सिकरवार, हरपाल सिंह, जनक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed