Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rakshabandhan schedule according to hindu mythology is this

इस बार भाई को राखी बांधने के लिए बहुत कम मिलेगा समय, जानिए बड़ी वजह

Fri, 07 Jul 2017 09:29 PM IST
अजय खंडेलवाल/अमर उजाला मथुरा
अजय खंडेलवाल/अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 07 Jul 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
rakshabandhan schedule according to hindu mythology is this
राखी
भाई-बहन के प्रेम का त्यौहार माना जाना वाला पर्व रक्षाबंधन श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह तिथि आगामी सात अगस्त को पड़ रही है। लेकिन भारतीय काल गणना के अनुसार इस बार भाई-बहन के लिए यह पर्व मनाने का शुभ मुहूर्त काफी कम समय का है। इसका एक कारण इस श्रावण पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण पड़ना भी है। 
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार 10 जुलाई से श्रावण (सावन) मास आरंभ हो रहा है। यह मास विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा के लिए जाना जाता है। मान्यता है कि सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी है। इस बार सावन में पांच सोमवार भी पड़ रहे हैं। वहीं सावन के आखिरी सोमवार 7 अगस्त को रक्षाबंधन है। 
विज्ञापन


लेकिन इसी दिन चंद्र ग्रहण भी पड़ेगा। ऐसे में भद्रा और सूतकों के चलते राखी बांधने के लिये बहिनों को केवल दो घंटे 45 मिनट का समय ही शुभ रहेगा। मथुरा के ज्योतिषाचार्य पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया 6 अगस्त रविवार की रात्रि 10 बजकर 29 मिनट से भद्रा लग जायेंगी। जो 7 अगस्त रक्षाबंधन के दिन सुबह 11 बजकर 7 मिनट तक रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इसी दिन दोपहर के 1 बजकर 52 मिनट से सूतक लग जाएंगे। ऐसे में बहिनों को इसी समयावधि दो घंटा 45 मिनट ही राखी बांधने के लिए शुभ रहेगा।  इस दिन रात्रि में 10 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक पूरे भारत में चंद्रग्रहण दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed