{"_id":"582f4d964f1c1bf23c8ff92b","slug":"mehtab-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महताब बाग में शूटिंग में रौंद डाले नियम और इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महताब बाग में शूटिंग में रौंद डाले नियम और इतिहास

Updated Sat, 19 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
महताब बाग में शूटिंग में रौंद डाले नियम और इतिहास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचे संबंधों की हनक में न धरोहरों की चिंता और न ही भारतीय कानून का सम्मान। ताजमहल के साए तले हालीवुड फिल्म ‘क्वीन विक्टोरिया एंड करीम’ की शूटिंग के दौरान क्रू ने ऐसा ही करते हुए न केवल नियम रौंद डाले, बल्कि इतिहास से भी छेड़छाड़ की। शुक्रवार सुबह शूटिंग टीम ने अनुमति के बिना ही क्वीन विक्टोरिया की 15 फुट ऊंची प्रतिमा महताब बाग में लगाकर शॉट फिल्माए और स्मारक के अष्टकोणीय फव्वारे के पास हो रहे उत्खनन साइट पर ही खाने-पीने के स्टॉल लगा दिए। शूटिंग क्रू ने महताब बाग में ही खाना खाया और पौधों को नुकसान पहुंचाया। डीजल ट्रकों की महताब बाग के अंदर ही पार्किंग की गई
ब्रिटिश महारानी विक्टोरिया और उनके शिक्षक मुंशी अब्दुल करीम के बीच के रिश्तों पर बन रही हालीवुड फिल्म की शूटिंग में एएसआई के नियमों की धज्जियां उड़ा दी गईं। शूटिंग टीम ने महताब बाग में दो दिन 17-18 नवंबर के लिए अनुमति ली थी, लेकिन शूटिंग के लिए 15 फुट ऊंची विक्टोरिया की प्रतिमा महताब बाग के सेंट्रल टैंक पर लगाई जाएगी, इसकी जानकारी एएसआई को नहीं दी थी। एएसआई मुख्यालय से ही अनुमति लेकर आई टीम ने स्थानीय अधिकारियों को ताक पर रखा और नियमों से खूब खिलवाड़ किया। महताब बाग में जिन जगहों पर उत्खनन चल रहा है, उसी से सटाकर खाने-पीने की चीजें रखी गईं। अंदर ही शूटिंग क्रू ने खाना खाया। उत्खनन साइट पर कचरा डाला और कई पौधों को नुकसान भी पहुंचा। डीजल ट्रक नंबर यूपी 80 डीटी 1830 महताब बाग के अंदर ही पहुंचाया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शूटिंग में अनियमितताओं और इतिहास से छेड़छाड़ के मुद्दे पर प्रदर्शन किया और स्मारक में अचानक जाकर शूटिंग रुकवा दी। एत्माद्दौला पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शूटिंग के लिए मनाया। इस दौरान एएसआई के अधिकारी महताब बाग में हो रहे खिलवाड़ को मूक होकर देखते रहे।
‘महताब बाग में अंदर खाने-पीने की चीजें ले जाने, गाड़ियां जाने और कई अनियमितताओं पर संरक्षण सहायक से रिपोर्ट मांगी गई है। शूटिंग में नियमों का उल्लंघन किया है तो सिक्योरिटी मनी जब्त करने के साथ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी’
विज्ञापन
डा. भुवन विक्रम
अधीक्षण पुरातत्वविद, आगरा सर्किल
शाहजहां गार्डन में लगी थी विक्टोरिया की प्रतिमा
आगरा। शूटिंग क्रू ने क्वीन विक्टोरिया की प्रतिमा की प्रतिकृति महताब बाग में लगाकर कई शॉट लिए, लेकिन जिस प्रतिमा के साथ करीम मियां के शाट फिल्माए गए, वह प्रतिमा शाहजहां गार्डन में लगाई गई थी। 1905 में जार्ज पंचम ने विक्टोरिया शासन की स्वर्ण जयंती पर इसे विक्टोरिया गार्डन में लगाया था। आजादी के बाद यह प्रतिमा हटाकर उसकी जगह मोतीलाल नेहरू की प्रतिमा लगाई गई। शाहजहां गार्डन की जगह महताब बाग में इस प्रतिमा को लगाकर करीम मियां के साथ उनके कई शॉट लिए। स्मारक से छेड़छाड़ के साथ यह महताब बाग की गलत तस्वीर भी दिखा रही है।