फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In Mainpuri civic polls BJP rocks and SP results fragile

सपा के गढ़ में भी लहराया भगवा, इस नगर पंचायत में लकी ड्रॉ से तय हुई हार-जीत

Sat, 02 Dec 2017 09:45 AM IST
अमित उपाध्याय, आगरा
अमित उपाध्याय, आगरा Updated Sat, 02 Dec 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
In Mainpuri civic polls BJP rocks and SP results fragile
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा का गढ़ माना जाने वाला मैनपुरी जिला भी इस बार भगवा रंग में रंगा नजर आया। जिले की ज्यादातर सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने परचम लहराया, तो वहीं निर्दलियों ने भी कई पार्टियों के प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ दिया। अपने गढ़ में भी समाजवादी पार्टी को महज कुछ सीटों से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं जिले की नगर पंचायत घिरोर के एक वार्ड में दो प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला ड्रॉ रहा। दोनों को बराबर वोट मिले। ऐसे में घिरोर में विजेता लकी ड्रॉ के माध्यम से चुना गया। नगर पंचायत कुसमरा के एक वार्ड में सभासद की सीट के लिए दो प्रत्याशियों में केवल एक वोट के अंतर से जीत-हार हुई। 
विज्ञापन


--------------------
यहां देखें सभी विजेताओं के नाम
http://sec.up.nic.in/eleclive/NewWinnerList.aspx

जिले के निकाय चुनावों के परिणाम

In Mainpuri civic polls BJP rocks and SP results fragile
up election 2017 - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी नगर पालिका
विजेता: मनोरमा देवी
मिले मत: 28931
पार्टी भाजपा
उप विजेता: शीला देवी
मिले मत: 27302
पार्टी सपा

नगर पंचायत किशनी
विजेता: अनिल कुमार 
मिलेमत:1998
पार्टी: बसपा
उप विजेता: रामवती
मिले मत: 1549
पार्टी: सपा

नगर पंचायत करहल
विजेता:सेवनश्री
मिलेमत: 4503
पार्टी: निर्दलीय
उप विजेता: फरजाना बेगम
मिले मत: 2854
पार्टी: निर्दलीय

घिरोर में बराबरी का रहा मुकाबला

In Mainpuri civic polls BJP rocks and SP results fragile
डेमो - फोटो : डेमो
नगर पंचायत घिरोर में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। यहां उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई जब वार्ड नंबर नौ में दो प्रत्याशियों ने बराबर वोट प्राप्त किए। इसके बाद मतगणनाकर्मी भी हैरत में पड़ गए कि आखिर इस स्थिति में विजेता किसको घोषित किया जाए।  वार्ड नौ से मनोज 188 संगीता जैन 188 मतो से बराबर रहीं।  आखिरकार दोनों उम्मीदवारों की सहमति से विजेता चुनने के लिए लकी ड्रॉ निकाला गया। इसमें प्रत्याशी संगीता जैन की किस्मत अच्छी रही और लकी ड्रॉ में संगीता जैन को विजयी घोषित किया गया।

नगर पंचायत घिरोर
विजेता: रेखादेवी
मिले मत: 2789
पार्टी भाजपा
उपविजेता: ऊषा देवी
मिलेमत: 2449
पाटी:सपा
विज्ञापन

एक वोट ने पलट दिया जीत-हार का गणित

In Mainpuri civic polls BJP rocks and SP results fragile
VOTE
मैनपुरी की नगर पंचायत कुसमरा के एक वार्ड में हार-जीत का अंतर केवल एक वोट से तय हुआ। इस वार्ड के कांटे के मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी  कैलाशचंद्र को जहां 212 मत प्राप्त हुए। वहीं सियासी प्रतिद्वंदी उमेशचंद्र ने 211 वोट प्राप्त किए। वार्ड नंबर सात में एक वोट के मामूली अंतर से कैलाश चंद्र ने जीत दर्ज कर सभासद की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। केवल एक वोट से हार मिलने पर उमेशचंद्र के समर्थकों में मायूसी छा गई। 

नगर पंचायत कुसमरा
विजेता: संजय गुप्ता
मिलेमत: 2305
पार्टी: सपा
उप विजेता: प्रदीप कुमार
मिले मत:1985
पार्टी: भाजपा

नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया
विजेता: नवाब सिंह
मिलेमत: 782
पार्टी: भाजपा
उप विजेता: प्रेमलता माथुर
मिले मत: 734
पार्टी: निर्दलीय

नगर पंचायत कुरावली
विजेता: संगीता वर्मा
मिलेमत: 7391
पार्टी: भाजपा
उप विजेता: जुबैदा बेगम
मिले मत: 2770
पार्टी: बसपा

नगर पंचायत बेवर
विजेता: सुनीति
मिलेमत: 2771
पार्टी: भाजपा 
उप विजेता: नीलम
मिले मत:2700
पार्टी: कांग्रेज

नगर पंचायत भोगांव
विजेता: खरग सिंह
मिलेमत: 4503
पार्टी: निर्दलीय
उप विजेता:छेदालाल वर्मा
मिले मत: 4018
पार्टी: भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed