फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student beaten in school of agra

50 रुपये नहीं लाने पर स्कूल में छात्रों को दी गईं इतनी सजाएं

Sat, 05 Aug 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 05 Aug 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
student beaten in school of agra
छात्र - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बालूगंज स्थित सेंट अगस्टिन स्कूल में शनिवार सुबह विद्यार्थियों और अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि वाइस प्रिंसिपल ने 50 रुपये नहीं लाने पर कक्षा आठ के 30 विद्यार्थियों को पांच घंटे धूप में खड़ा रखा। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। बाद में अभिभावकों ने थाना रकाबगंज में स्कूल प्रशासन के खिलाफ तहरीर दी। इस पर वाइस प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन


सेंट अगस्टिन स्कूल में कक्षा आठ में 45 विद्यार्थी हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि गुरुवार को एक छात्र से कंप्यूटर का की बोर्ड का बटन निकल गया था। इसका पता चलने पर वाइस प्रिंसिपल अर्पित भारद्वाज ने सभी छात्रों पर कीबोर्ड तोड़ने का आरोप लगाया। उनसे 50-50 रुपये लाने को कहा। शुक्रवार को कुछ विद्यार्थी तो रुपये लेकर आए। 
विज्ञापन


मगर, कुछ ने रुपये शनिवार को लाने की बात कही। आरोप है कि अर्पित ने करीबन 30 बच्चों को क्लास से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उन्हें धूप में खड़ा कर दिया। उन्हें पानी तक पीने नहीं दिया। पांच घंटे बाद स्कूल की छुट्टी होने पर जाने दिया। कुछ विद्यार्थियों की घर पहुंचने पर हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी पर शनिवार को अभिभावक स्कूल पर आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई नहीं करने पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। मामले में अमित कुमार, दीपक अग्रवाल, हेमंत, संजय, सौरभ अग्रवाल, संजू, अमित ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई थाना रकाबगंज ने बताया कि सेंट अगस्टिन स्कूल के वाइस प्रिंसिपल द्वारा विद्यार्थियों को कई घंटे धूप में रखने की शिकायत की गई थी। बाद में स्कूल प्रबंधन ने वाइस प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है। अभिभावकों ने तहरीर दी थी। उधर, स्कूल प्रशासन से फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed