फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रंगरलियां मना रहे शिक्षक को पत्नी ने पीटा

रंगरलियां मना रहे शिक्षक को पत्नी ने पीटा

Wed, 04 Oct 2017 12:17 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
रंगरलियां मना रहे शिक्षक को पत्नी ने पीटा
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी कालोनी में प्रेमिका के साथ रंगरलियां मना रहे शिक्षक को पत्नी ने पीट दिया। धुनाई कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस शिक्षक और युवती को पकड़ कर थाने ले गई।
विज्ञापन


छिबरामऊ निवासी एक शिक्षक लखीमपुर खीरी में तैनात है। उसकी शादी थाना भोगांव क्षेत्र की एक युवती से हुई है। शिक्षक का मैनपुरी की रहने वाली एक युवती से भी संबंध हैं। शिक्षक ने पंजाबी कालोनी में एक मकान किराए पर ले रखा है। इसके बारे में पत्नी को कोई जानकारी नहीं थी। शिक्षक अक्सर यहां प्रेमिका के साथ आता था।
विज्ञापन


कई दिन से पत्नी मायके में थी। मंगलवार को उसे कहीं से जानकारी हुई कि पति प्रेमिका के साथ घर में मौजूद है। जिसके बाद वह पंजाबी कालोनी पहुंच गई। वहां पति व उसकी प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में देखकर महिला ने आपा खो दिया। उसने पति की धुनाई शुरू कर दी। पति भी पत्नी को पीटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक और प्रेमिका को थाने ले गई। थाने में पहुंची पत्नी ने आरोप लगाया कि पति उसे धोखा देकर काफी समय से इस महिला के साथ रह रहा है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी शिक्षक और प्रेमिका थाने में ही बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed