{"_id":"59f340c64f1c1bcc538b9612","slug":"61509114054-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का गला घोंटकर लटकाया गया था पेड़ पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का गला घोंटकर लटकाया गया था पेड़ पर
Updated Fri, 27 Oct 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
Murder
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। 16 दिन पूर्व मगोर्रा के गांव फौंडर में किसान की गला घोंटकर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने के तीन आरोपी मगोर्रा पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। लेनदेन के चलते किसान को मौत के घाट उतारा था। हत्याकांड के पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। थाना मगोर्रा के गांव फौंडर निवासी राम सिंह उर्फ पप्पू (50) का शव 10 अक्तूबर को घर से 100 मीटर की दूरी पर नीम के पेड़ पर लटका मिला था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को पेड़ से उतार लिया था। 16 दिन से फरार चल रहे तीन हत्यारोपियों को मगोर्रा पुलिस ने दबोच है। पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि थाना प्रभारी अमित कुमार ने गांव फौंडर निवासी बलवीर सिंह, सौरभ और गौरव पकड़ा है। इसके अलावा गौरीशंकर, शिवकुमार, अमित, अवधेश और पवन कुमार फरार हैं।
विज्ञापन
हत्याकांड में चार हैं नाबालिग
मथुरा। किसान की हत्या में शामिल नाबालिगों को भी करा दिया गया है। इन हत्याकांड में चार नाबालिग हैं। फिलहाल पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही अन्य आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन