{"_id":"5761aa8d4f1c1be53811b7f7","slug":"farmer-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बिना दलालन के नई होत कोनऊ काम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बिना दलालन के नई होत कोनऊ काम’
lalitpur
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
farmer protest, lalitpur news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ‘साब, किसानन खों, बिना दलालन के कोनऊ फायदा नई मिलत। अफसर सुनतई नईयां। बार-बार शिकायत करत, कार्रवाई नई होत।’ यह बात कह कर किसान प्रतिनिधियों ने बुधवार को किसान दिवस कार्यक्रम में जमकर हंगामा किया।
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस आयोजित किया गया। जिले के किसानों को सूखा राहत प्रदान करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके बाद भी किसानों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मुद्दे पर किसान दिवस में किसान प्रतिनिधियों ने बैठक हंगामा किया। उनका कहना था कि दलालों की सक्रियता की लगातार शिकायतें की जा रही हैं,
इसके बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कृषि बीमा, सूखा राहत वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड सहित कई योजनाओं में दलाल हावी हैं। जिसकी वजह से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एसडीएम सदर रमेश चंद्र ने किसान प्रतिनिधियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेश चंद्र मिश्र, उप कृषि निदेशक हंसराज, भाकियू के कीरत बाबा, रंजीत यादव आदि उपस्थित रहे।
डीएम व सीडीओ नहीं रहे मौजूद
किसान दिवस में जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार व्यस्तता के चलते शामिल नहीं हो सके। बैठक में सीडीओ भी उपस्थित नहीं थे। इसके अलावा एलडीएम देर से पहुंचे थे।