फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   West indies

वेस्ट इंडीज

Fri, 15 Feb 2013 04:28 PM IST
Updated Fri, 15 Feb 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
 West indies
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (WICB) कैरेबियाई देशों के समूह से बना है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की स्थापना 1920 में हुई थी। इसका मुख्यालय सेंट जॉन, एंटिगुआ और बारबुडा में है। वेस्टइंडीज को 1926 में आईसीसी से पूर्णकालिक सदस्यता मिली थी। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड 6 कैरेबियाई देशों के प्रादेशिक स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देना का काम करती है। वेस्टइंडीज वनडे क्रिकेट का सबसे पहला बादशाह भी रह चुका है। वेस्टइंडीज 1975 और 1979 में वनडे का विश्व कप खिताब अपने नाम कर चुका है। यही नहीं वेस्टइंडीज ने 2012 का टी20 विश्व कप भी जीता है।
विज्ञापन


पहला टेस्ट
वेस्टइंडीज ने पहला टेस्ट मैच 1928 में इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स में खेला था। इस टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के हाथों पारी और 58 रनों से हार मिली थी। इस मैच में वेस्टइंडीज टीम की कमान कार्ल नंस के हाथों में थी।
विज्ञापन


पहला वनडे
वेस्टइंडीज ने पहला वनडे 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंगली में खेला था। इस मैच में वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के हाथों 1 विकेट से हार मिली थी। इस मैच में वेस्टइंडीज टीम की कमान रोहन कन्हाई के हाथों में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला टी20
वेस्टइंडीज ने पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 16 फरवरी 2006 को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शिव नारायण चंद्रपॉल थे। टाई होने के बाद इस मैच का फैसला बॉल आउट से हुआ जिसमे वेस्टइंडीज को हार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed