{"_id":"586009e54f1c1b8740eeb493","slug":"raj-babbar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे झूठे और मायावी : राज बब्बर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे झूठे और मायावी : राज बब्बर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुरकाजी में सभा को संबोधित करते राज बब्बर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राज बब्बर ने कहा कि नोटबंदी से दुखी आम जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। नोटबंदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लापरवाही से लिया गया फैसला है। झूठे और मायावी वादों से मोदी ने देश को ठग लिया है। दस लाख का सूट पहनने वाला कैसे फकीर हो सकता है? भाजपा, बसपा और सपा के कुशासन को जनता 27 साल झेल चुकी है।
पुरकाजी में रविवार को हुई कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए अभिनेता राज बब्बर ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किए। कहा कि मोदी सरकार में मुल्क के हालात खराब हो गए हैं। नोट बंदी से देश लाइन में खड़ा हो गया है। मोदी अपने फैसले बार-बार बदलकर जनता का मजाक उड़ा रहे है। वे अपनी जुबान को अपने सूटों की तरह बदल रहे हैं। नोट बंदी के फैसले को बेतूका फैसला बताते हुए कहा कि नोट बंदी से आम जनता परेशान है। किसानों को बीज के लिए पैसे नहीं मिल रहे हैं और गरीबों के घर के चूल्हे नहीं जल रहे हैं। नोट बंदी से व्यापार ठप हो गए हैं। मजदूर खाली बैठे हैं।
प्रधानमंत्री अपने आपको फकीर व चाय वाला बताते हैं, लेकिन क्या आज तक इनके हाथ की चाय किसी ने नहीं पी है। वो 10 लाख का सूट पहनते हैं और कहते है हम तो फकीर हैं। फकीर तो त्याग करते हैं, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री तो 14 सालों तक मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इन्होंने अगर कुछ त्यागा है तो वह केवल अपनी ब्याहता को त्यागा है और कुछ नहीं त्यागा। जब से क्षेत्रीय पार्टियां बनी है तब से इन्होंने लोगों को धर्म व मजहब के नाम पर लोगों को बांट दिया है, जिससे कांग्रेस कमजोर हुई है और भाजपा मजबूत हुई है। उन्होंने यूपी में बीते 27 साल के कुशासन को खत्म करने के लिए लोगों से अपनी अंगुली का इस्तेमाल ईवीएम का बटन दबा कर इस बार कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की।