फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   jail

सात दिन की मोहलत लेकर जेल जाने से बचे अभियंता

Mon, 07 Mar 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
jail
crime
अस्पताल और स्कूल भवन निर्माण का अधूरा काम सात दिन में पूरा करने की मोहलत लेकर निर्माण एजेंसी के अभियंता जेल जाने से बच गए हैं। डीएम ने चेताया कि किसी की कीमत पर विकास कार्यों में मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी। समय से काम पूरा नहीं करने वालों पर विभागीय कार्रवाई के साथ उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि निर्माण एजेंसी सीएनडीएस और फैक्स फेड को कौशाम्बी में स्कूल और अस्पतालों के भवन निर्माण की जिम्मेदारी दी थी। आरोप है कि दोनों संस्थाओं के अभियंताओं ने मनमानी की है। समय से काम पूरा नहीं करने के अलावा मानक में भी खेल हुआ है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम अखंड प्रताप सिंह को जब स्कूल और अस्पताल भवन निर्माण का कार्य समय से पूरा नहीं मिला, तो उनका पारा गरम हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने मंझनपुर कोतवाल को बुलाकर फैक्स फेड के सहायक अभियंता इंद्रेश यादव और सीएनडीएस के अवर अभियंता चंद्रप्रकाश को पुलिस के हवाले कर दिया था। उन्होंने सीडीओ को इन दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करके दोनों को जेल भेजने का आदेश दिया था। बाद में अभियंताओं ने अधूरे सभी काम 7 दिनों में किए जाने की मोहलत डीएम से मांगी। मोहलत लेकर दोनों अभियंता जेल जाने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed