{"_id":"59393af14f1c1b366e9c7fc9","slug":"rohan-bopanna-won-french-open-mixed-doubles-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहन बोपन्ना ने जीता फ्रेंच ओपन मिक्स डबल्स खिताब, बने ग्रैंडस्लैम जीतने वाले चौथे भारतीय ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रोहन बोपन्ना ने जीता फ्रेंच ओपन मिक्स डबल्स खिताब, बने ग्रैंडस्लैम जीतने वाले चौथे भारतीय
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना
- फोटो : ANI
भारत के रोहन बोपन्ना और कनाडा की गैब्रिएला डबरोस्की की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने जर्मनी की ग्रोएनेफील्ड और कोलंबिया के राबर्ट फारा की जोड़ी को मात देकर फ्रेंच ओपन का मिक्स डबल्स खिताब जीत लिया है। बोपन्ना-डबरोस्की की जोड़ी ने ग्रोएनफेल्ड-फराह की जोड़ी को तीन सेट तक चले मुकाबले में 2-6, 6-2, 12-10 से मात दी। पहला सेट 2-6 से गंवाने के बाद बोपन्ना-डबरोस्की को जोड़ी ने बेहतरीन वापसी करते हुए दूसरा सेट 6-2 से अपने नाम किया। इसके बाद तीसरे सेट में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। टाई ब्रेकर तक खिंचे सेट में बोपन्ना की टीम ने 12-10 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।
यह बोपन्ना के करियर का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब है। इससे पहले बोपन्ना साल 2010 में पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी यूएस ओपन के पुरुषों के युगल फाइनल में पहुंचे थे लेकिन खिताब नहीं जीत सके थे। वह टेनिस ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय हैं। उनसे पहले लिएंडर पेस, महेश भूपति और सानिया मिर्जा ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं।