फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Roger Federer wins the Wimbledon men's singles title, for an historic eighth time

फेडरर ने रिकॉर्ड आठवीं बार जीता विंबलडन, फाइनल में सिलिच को दी करारी मात

Sun, 16 Jul 2017 09:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Sun, 16 Jul 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
 Roger Federer wins the Wimbledon men's singles title, for an historic eighth time
रोजर फेडरर - फोटो : Reuters

रिकॉर्डों के बेताज बादशाह स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने रिकॉर्ड आठवीं बार विंबलडन खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। तीसरी सीड फेडरर ने रविवार को खेले गए पुरुष एकल के फाइनल में क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 6-3, 6-1, 6-4 से पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की। फेडरर इस खिताब को आठ बार जीतने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन


फेडरर ने ब्रिटेन के विलियम रेनशॉ (07) और अमेरिका के पीट सम्प्रास (07) को पीछे छोड़ दिया है। फेडरर के खाते में अब 19 ग्रैंड स्लैम खिताब हो गए हैं। विंबलडन को जीतने के लिए वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद से ही रणनीति बनानी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद खुद को क्ले कोर्ट सीजन से दूर रखा। उनका यह फैसला फायदेमंद साबित हुआ। बेहतरीन रिटर्न, बैकहैंड और तेज दिमाग के साथ फेडरर ने पहले सेट में सिलिच की दो बार सर्विस ब्रेक की। दूसरे सेट में सिलिच काफी थके और पिछड़ते नजर आए। जिसका फायदा फेडरर ने उठाया और दूसरा सेट आसानी से 6-1 से जीत लिया। फेडरर दो ग्रैंड स्लैम सहित पांच टूर्नामेंट इस सत्र में जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिताबी जीत के बाद फेडरर की रैंकिंग में भी इजाफा होगा। वह अब नंबर तीन पर पहुंच जाएंगे। 35 वर्षीय फेडरर खिताबी मुकाबला खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के केन रोसवॉल ने 1974 में 39 साल की उम्र में फाइनल खेला था। हालांकि वह फाइनल में हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed