{"_id":"57b2a7634f1c1b4c446eb8ee","slug":"in-rio-olympic-a-diamond-ring-after-a-silver-medal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिल्वर मेडल जीतने वाली चीनी तैराक को मिली डायमंड रिंग","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सिल्वर मेडल जीतने वाली चीनी तैराक को मिली डायमंड रिंग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलों के महाकुंभ में प्रेम का गोता लगाने वाले खिलाड़ी 'रिंग' लेकर उतर रहे हैं। प्रतिस्पर्धा के रिंग में जहां मुकाबले हो रहे हैं, वहीं डायमंड रिंग साथी खिलाड़ी से अपने दिल का हाल बयां करने में काम आ रहा है।
रियो ओलंपिक में तैराकी के तीन मीटर स्प्रिंगबोर्ड इवेंट में दूसरे स्थान पर रही चीन की तैराक ही जी ने पोडियम पर अपना सिल्वर मेडल पाया और तुरंत ही उनके सामने डायमंड रिंग चुनने का सरप्राइज विकल्प था। दरअसल ही जी को सरप्राइज देते हुए उनके ब्वॉयफ्रेंड किन के ने पोडियम के नीचे घुटनों के बल जाते हुए ही जी को प्रपोज कर दिया। मौजूदा ओलंपिक में यह दूसरा विवाह प्रस्ताव है।
तैराकी का सिल्वर मेडल जीतने के बाद ही के सामने किन ने शादी की डुबकी लगाने का प्रस्ताव पेश किया।

शीशे में मढ़ा हुआ गुलाब
30 वर्ष के किन ने ही के सामने एक बॉक्स खोला, जिसमें डायमंड रिंग थी। सिल्वर मेडल के बाद ही को डायमंड रिंग की उम्मीद नहीं थी।
ही ने कहा, 'हम एक दूसरे को पिछले छह सालों से डेट कर रहे हैं।'
उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि वह आज मुझे प्रपोज करेगा। मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं इतनी जल्दी शादी करूंगी।' ही की आंखों में खुशियों के आंसू थे।
तीन मीटर स्प्रिंगबोर्ड सिंक्रोनाइज्ड इवेंट में कांस्य पदक जीतने वाले किन ने अपनी पत्नी को शीशे में मढ़ा हुआ गुलाब भी भेंट किया।

'रिंग न मिली, तो रिबन बांध दी'
गौरतलब है कि इससे पहले रियो गेम्स में ब्राजील के रग्बी खिलाड़ी इसादोरा सेरुलो ने सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड मरजोरी एन्या को प्रपोज किया। हालांकि ब्राजीली खिलाड़ियों के पास कोई रिंग नहीं थी, लेकिन एन्या ने सेरुलो की अंगुली में गोल्ड मेडल की रिबन बांध दी।
एन्या ने मीडिय से बात करते हुए कहा, 'ओलंपिक अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, लेकिन मेरे लिए यह जीवन की शुरुआत है। मैं लोगो को बताना चाहती हूं कि प्यार जीतता है।'