फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   dhyanchand attained 39 goals in 3 olympic gold medal

स्मृति शेष: सुनहरे ध्यानचंद ने 3 ओलंपिक में किए थे 39 गोल

Wed, 27 Sep 2017 12:51 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 27 Sep 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
dhyanchand attained 39 goals in 3 olympic gold medal
फाइल फोटो
हॉकी के जादूगर ध्यानचंद ने 1928, 32 और 36 के तीन ओलंपिक खेलों में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था। तीनों ओलंपिक में ध्यानचंद ने कुल 39 गोल किए थे। 1928 के हॉलैंड के एम्सटडर्म ओलंपिक में ध्यानचंद ने कुल 14 गोल किए। यहां पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रिया को 6-0 से हराया था। इसमें  ध्यानचंद ने 4 गोल किए थे। बेल्जियम को 9-0 से हराया था। इसमें ध्यानचंद ने 1 गोल किया।  इसी तरह डेनमार्क को भारत ने 5-0 से हराया, जिसमें ध्यानचंद ने 4 गोल किए। स्विट्जरलैंड के खिलाफ 6-0 की जीत में ध्यानचंद ने 3 गोल किए। नीदरलैंड के ‌खिलाफ फाइनल में 3-0 की जीत में ध्यानचंद ने 2 गोल किए। 
विज्ञापन

लॉस एंजिल्स में अमेरिका को 24-1 से हराया

dhyanchand attained 39 goals in 3 olympic gold medal
मेजर ध्यानचंद
1932 के अमेरिका के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में ध्यानचंद ने कुल 12 गोल किए थे। जापान को टीम इंडिया ने 11-1 से हराया था। जिसमें ध्यानचंद ने 4 गोल किए थे। अमेरिका को भारत ने 24-1 के भारी अंतर से हराया था। इसमें ध्यानचंद ने 8 और उनके भाई रूप सिंह ने 10 गोल किए थे। 

पढ़े:- जब ध्यानचंद की हॉकी तुड़वा कर हुई जांच, चुंबक होने की थी आशंका 
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्लिन आेलंपिक में ध्‍यानचंद ने 13 गोल किए

dhyanchand attained 39 goals in 3 olympic gold medal
मेजर ध्यानचंद
1936 के बर्लिन ओलंपिक में ध्यानचंद की उम्र 31 साल की हो गई थी। इसके बाद भी उनकी हॉकी गोल बरसाती रही। इस ओलंपिक में ध्‍यानचंद ने 13 गोल किए। भारत ने पहले मैच में हंगरी को 4-0 से हराया। इसमें ध्यानचंद ने एक भी गोल नहीं किया। दूसरे मैच में अमेरिका को 7-0 से हराया। इसमें ध्यानचंद ने 2 गोल किए। तीसरे मैच में जापान को 9-0 से हराया। इसमें ध्यानचंद ने 4 गोल किए। फ्रांस को टीम इंडिया ने 10-0 से करारी मात दी। इसमें ध्यानचंद ने 4 गोल किए। जर्मनी को फाइनल में टीम इंडिया ने 8-1 के अंतर से हराया। इसमें ध्यानचंद ने 3 गोल किए। इस ओलंपिक में जर्मनी के खिलाफ मैच में गोलकीपर टीटो वर्नहोल्टज से टकरा कर ध्यानचंद के दांत भी टूट गए थे। 

पढ़े:- जानिए, सचिन तेंदुलकर कैसे हो गए भारत रत्न के लिए ध्यानचंद से आगे


ध्यानचंद को भारत रत्न दिलाने के लिए हस्ताक्षर करें यहां- goo.gl/hYuwMF

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed