{"_id":"59e827914f1c1b74698b67b0","slug":"denmark-open-saina-nehwal-kidambi-srikanth-hs-prannoy-enter-second-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेनमार्क ओपनः साइना की धमाकेदार शुरुआत, मारिन को किया बाहर","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
डेनमार्क ओपनः साइना की धमाकेदार शुरुआत, मारिन को किया बाहर
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 19 Oct 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन को हराकर डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर में धमाकेदार शुरुआत की है। बुधवार को खेले गए पहले राउंड के मैच में ग्लास्गो विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता साइना ने पहले दौर में मारिन को 22-20, 21-18 से पराजित किया।
विज्ञापन
वहीं, पुरुष एकल में के श्रीकांत ने पहले दौर में हमवतन क्वालिफायर सुभांकर डे को 35 मिनट में 21-17, 21-15 से शिकस्त दी। जबकि विश्व के 15वीं वरीयता प्राप्त एचएस प्रणय ने डेनमार्क के एमिल होल्स्ट को 48 मिनट में 21-18, 21-19 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं, बी साई प्रणीत को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पढ़ेंः- PBL:पीवी सिंधु-सायना नेहवाल पुरानी टीमों के साथ बरकरार, 62 लाख में बिके प्रणय
विज्ञापन
बता दें कि साइना को सितम्बर में मारिन के हाथों जापान ओपन में हार झेलनी पड़ी थी। मगर इस मैच में उन्होंने पहले ही राउंड में हिसाब किताब बराबर कर लिया। विश्व में 12वें नंबर की साइना ने चौथी रैंकिंग की मारिन से यह मैच 46 मिनट में ही जीत लिया।
हालांकि युगल मुकाबलों में भारत को निराशा हाथ लगी। सात्विक सैराज रेंकी रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा मिश्रित युगल के पहले दौर में हार गए। वहीं, मनु अत्री-बी सुमीत रेड्डी और सात्विक- चिराग शेट्टी को पुरुष युगल के पहले ही दौर में बाहर होना पड़ा।