फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Andhra Pradesh Government to give cash, land and deputy collector job to shuttler kidambi srikanth

स्टार शटलर किदाम्बी श्रीकांत होंगे मालामाल, आंध्रप्रदेश सरकार ने दिए कई तोहफे

Thu, 02 Nov 2017 10:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 02 Nov 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh Government to give cash, land and deputy collector job to shuttler kidambi srikanth
किदाम्बी श्रीकांत - फोटो : Social Media

भारत के स्टार पुरुष शटलर किदाम्बी श्रीकांत को आंध्रप्रदेश सरकार से बड़ा तोहफा मिला है। हाल ही में फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले श्रीकांत को आंध्रप्रदेश की सरकार दो करोड़ रुपए, एक हजार स्क्वायर फीट जमीन और डिप्टी कलेक्टर का पद सौंपेगी। 

विज्ञापन


श्रीकांत ने इस सीजन में चार सुपरसीरीज के खिताब जीते और देश का मान बढ़ाया। इसी के साथ वो मालामाल भी हो रहे हैं। बता दें कि श्रीकांत एक कैलेंडर वर्ष में चार सुपरसीरीज खिताब जीतने वाले भारत के पहले जबकि विश्व के चौथे शटलर बने। उनसे पहले चीन के लिन डान, मलेशिया के ली चोंग वी और चीन के चेन लांग ही यह उपलब्धि हासिल कर सके थे। श्रीकांत ने एक ही सप्ताह में दूसरा सुपर सीरीज खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज के खिताब पर कब्जा किया था। 
विज्ञापन


हाल ही में पूर्व खेल मंत्री विजय गोएल ने पद्मश्री अवॉर्ड के लिए श्रीकांत के नाम की सिफारिश की थी। वैसे, 24 वर्षीय श्रीकांत ने इस सीजन में पांच टूर्नामेंट्स के फाइनल्स में प्रवेश किया। उन्होंने चार खिताब जीते जबकि सिंगापुर ओपन में हमवतन बी साईं प्रणीत से शिकस्त झेली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed