ऐसी उंगली वालों को संघर्ष के बाद मिलती है सफलता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथेली की रेखाएं आने वाले समय के बारे में सचेत कर देती हैं। भविष्य में जो कुछ भी होने वाला हैं, रेखाएं संकेत दे देती हैं। लेकिन आपके हाथ की उंगलियां भी कुछ कम नहीं हैं। आपकी उंगलियां और अंगूठा आपके व्यक्तित्व को बताती हैं। जानें क्या कहती हैं आपके हाथ की उंगलियां-
- ऐसे व्यक्ति जिनका अंगूठा पीछे की ओर अधिक मुड़ता है, वह अपनी शक्ति को बेकार करता है। ऐसे लोगों को अपने काम में स्थिरता लानी चाहिए।
- जिस व्यक्ति का अंगूठा अकड़ा रहता है। उसमें अहम का भाव रहता हैं। इसके विपरीत साधारण पीछे झुकने वाला व्यक्ति समय के साथ अपना ताल- मेल बैठा लेता हैं।
- जिसकी उंगलियां लंबी होती हैं, वह धैर्यशील प्रवत्ति के होते हैं और अपने काम में कभी भी जल्दबाजी नहीं करते। वे लोग बारीक से बारीक बातों का बहुत ध्यान रखते हैं।
- जिनकी उंगलियां छोटी होती है, वे लोग निर्णय लेने में जरा भी देरी नहीं करते। साथ ही वे स्वतंत्र विचारों वाले भी होते हैं।
- अगर तर्जनी उंगली छोटी हो तो ऐसे लोग स्वार्थी होते हैं। यहीं नहीं ये किसी के सामने जवाबदेह भी नहीं होते हैं। इसके विपरीत लंबी तर्जनी उंगली वाले आत्मविश्वास और जिम्मेदार व्यक्ति होते हैं।
- जिनकी मध्यमा उंगली लंबी होती है, वे कुदरत पर भरोसा करने वाले होते हैं। वहीं छोटी मध्यमा उंगली वाले चालक प्रवृत्ति के होते हैं।
- ऐसे लोग जिनकी अनामिका उंगली लंबी है, तो उन्हें काफी संघर्ष के बाद सफलता मिलती है।
- कनिष्ठिका उंगली अगर लंबी हो तो उस व्यक्ति का काफी प्रभाव रहता हैं और छोटी उंगली चालाक आदमी की निशानी होती हैं।