{"_id":"590b1c524f1c1bcc3a444fba","slug":"feng-shui-tips-for-wind-chimes","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस्मत बदल देती है विंड चाइम,भूलकर भी ना बैठें इसके नीचे","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
किस्मत बदल देती है विंड चाइम,भूलकर भी ना बैठें इसके नीचे
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Sat, 06 May 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
विंड चाइम
घर में विंड चाइम लगाना शुभ माना जाता है और आजकल ज्यादातर घरों में विंड चाइम दिखने को मिल ही जाएंगे। फेंगशुई के अनुसार विंड चाइम को घर में सही जगह लगाने से सौभाग्य बढ़ता है। अक्सर इसे लगाने के बाद लोग कुछ ऐसी गलती कर बैठते है, जो दिखने में तो बेहद आम बात लगती है, लेकिन उसका परिणाम काफी नुकसानदायक होता है। जानें विंड चाइम लगाने के बाद किन बातों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
- फेंगशुई के अनुसार कभी भी विंड चाइम के नीचे नहीं बैठना चाहिए। इस गलती को ज्यादातर लोग करते है। इतना ही जिस जगह पर विंड चाइम लगा हो, उसके नीचे से भी कभी नहीं गुजरना चाहिए।
विज्ञापन
- अगर दक्षिण पश्चिम दिशा में स्टोर रुम, टॉयलेट और किचन है तो वहां पर मेटल की विंड चाइम लगाना शुभ माना जाता है।
- फेंगशुई के अनुसार 6, 7, 8 और 9 रॉड या घंटियों वाली विंड चाइम को घर में लगाना चाहिए। इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं आती।
- 7 व 8 रॉड या घंटियों वाली को घर में लगाने से सौभाग्य आता है।