फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Eid ul Fitr 2017: How is the date of eid ul fitr fixed?

रमजान विशेष: जानिए कैसे तय होती है ईद की तारीख?

Sun, 25 Jun 2017 10:24 AM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Sun, 25 Jun 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
Eid ul Fitr 2017: How is the date of eid ul fitr fixed?

रमजान के आखिर में एक महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार आता है। ईद लोग तैयार होकर नए कपड़े पहन कर अपने दोस्तों, परिवारवालों और करीबी लोगों से मिलते हैं. लजीज पकवानों से भरी दावतों का आयोजन किया जाता है, लेकिन दुनिया भर में मनाए जाने वाले इस त्योहार की तारीख आख़िर कैसे निर्धारित की जाती है? बीबीसी उर्दू के अयमान ख़्वाजा और आमिर राविश ने इसके तरीके को आसान शब्दों में समझाने की कोशिश की है।

विज्ञापन



दुनिया भर में रहने वाले लगभग दो अरब मुसलमान रमजान महीने के आख़िर में चाँद देखते हैं। मुसलमान चंद्र कैलेंडर (लूनर कैलेंडर) को मानते हैं। इस कैलेंडर में तारीख का निर्धारण चंद्रमा के अलग-अलग रूपों में दिखने के मुताबिक होता है। रमज़ान इस कैलेंडर के नौवें महीने में आता है।
विज्ञापन


हर साल इस कैलेंडर में लगभग ग्यारह दिन का अंतर आता है. चंद्र कैलेंडर मुसलमानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।इसी कैलेंडर और चंद्रमा को देखकर न केवल रमज़ान की तारीखों का निर्धारण किया जाता है बल्कि ईद किस दिन है इसका फैसला भी चाँद देखकर ही किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Eid ul Fitr 2017: How is the date of eid ul fitr fixed?

रमजान में रोजे रखने वाले मुसलमानों को अगर सौर कैलेंडर पर भरोसा होता तो दुनिया में हर जगह रमजान अलग-अलग समय और महीनों में मनाया जाता। कुछ देशों में यह दिसम्बर में आता और कुछ देशों इसे जून में मनाते। लेकिन चंद्र कैलेंडर के हिसाब से सारे मुसलमान दुनिया भर में रमज़ान एक साथ मनाते हैं। न केवल एक साथ बल्कि बदलती तारीखों की वजह से उन्हें अलग अलग मौसम में रमजान का अनुभव होता है।

उदाहरण के तौर पर सऊदी अरब में ईद कब होगी इसका फ़ैसला तब किया जाता है जब आम जनता में से कुछ लोगों को चांद नजर आया हो। कई मुस्लिम देशों सऊदी अरब की तय की हुई तारीख पर ही ईद मनाते हैं। लेकिन शिया आबादी वाले देश ईरान में ईद की तारीख का निर्धारण सरकार करती है। जबकि इराक, जहां शिया और सुन्नी दोनों मुसलमान रहते हैं, वहां पर दोनों समुदायों के लोग अपने-अपने धार्मिक की नेताओं का अनुसरण करते हैं।

इराक में साल 2016 में पहली बार शिया और सुन्नी मुसलमानों ने एक साथ ईद मनाई थी। जबकि धर्मनिरपेक्ष देश तुर्की ईद के दिन का फैसला खगोल विज्ञान की मदद से करता है और यूरोप में मुसलमान अपने समुदायों के नेताओं के निर्णय का पालन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed