फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Unlimited internet for BSNL Users on STV 333 Plan.

BSNL यूजर्स की बल्ले-बल्ले, अब पाइए अनलिमिटेड इंटरनेट

Thu, 18 May 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 18 May 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
Unlimited internet for BSNL Users on STV 333 Plan.

बीएसएनएल अपने लाखों ग्राहकों को अगले कुछ दिन अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा दे रहा है। ये खास ऑफर सिर्फ तीन दिन के लिए है, वो भी बिल्कुल फ्री। दरअसल वर्ल्ड टेलिकॉम एंड इन्फार्मेशन सोसाइटी डे पर बीएसएनएल प्री-पेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए तीन दिन के लिए विशुद्ध असीमित डाटा की सुविधा का तोहफा दे रहा है।

विज्ञापन


एसटीवी-333 प्लान का प्रयोग कर रहे उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकते हैं। उक्त प्रमोशनल ऑफर वर्ष 2017 की थीम ‘बड़े विकास के लिए बड़ा डाटा’ के तहत 17 से 19 मई तक दिया गया है। एसटीवी-333 के तहत ‘फेयर यूसेज पालिसी’ के माध्यम से प्रीपेड उपभोक्ताओं को 3 जीबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से 90 दिन के लिए उपलब्ध करवा रहा है।
विज्ञापन


लेकिन उपरोक्त अवधि में तीन जीबी डाटा प्रतिदिन की सीमा को असीमित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त बीएसएनएल ने 349 रुपये में ‘दिल खोल के बोल, 394 रुपये में ‘नहले पे दहला’ और एसटीवी-339 प्लान को भी जारी रखा है। बीएसएनएल धर्मशाला मंडल के महाप्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि असीमित कॉलिंग और आकर्षक डाटा के विकल्प दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed