फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two killed in a Tracks accident at Mashobra Shimla.

शिमला: शादी में आए लोगों से भरी बोलेरो गाड़ी खाई में गिरी, दो की मौत

Wed, 02 Aug 2017 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 02 Aug 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
Two killed in a Tracks accident at Mashobra Shimla.

शिमला के साथ लगते भट्ठाकुफर में शादी समारोह से लौट रहे लोगों की बोलेरो कैंपर खाई गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी में भर्ती किया गया है। खाई में लुढ़कने के बाद बोलेरो कैंपर एक पेड़ पर लटक गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पेड़ पर लटके वाहन से शवों और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में प्रताप (40) जघयोड़ा और गुड्डी (35) करयायली, ग्राम पंचायत मशोबरा की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग तोलग से रिश्तेदार के यहां शादी समारोह से वापस मशोबरा लौट रहे थे। तोलग से करीब तीन किमी आगे इनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक ही परिवार के सात लोग घायल हुए हैं, दूसरे घायल भी रिश्तेदार हैं। ढली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक शिमला सौम्या सांबशिवन ने बताया कि हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई थी। ग्यारह घायलों को आईजीएमसी में पहुंचाया गया है। यहां उनका उपचार चल रहा है। 

देर रात हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सौ मीटर से अधिक गहरी खाई में पेड़ पर लटकी गाड़ी से घायलों और शवों को बाहर निकाला। पुलिस को रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घटना की सूचना मिली। इस पर थाना ढली से पुलिस दल मौके पर पहुंचा। तब तक घायलों को आईजीएमसी पहुंचाने का क्रम शुरू हो गया था। 

आईजीएमसी पहुंचे विधायक अनिरुद्ध 
दुर्घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह ग्यारह बजे कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध  सिंह ने आईजीएमसी पहुंच कर घायलों का हाल पूछा। उन्होंने हादसे पर शोक जताया और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मृतकों के परिजनों को बीस-बीस हजार 
प्रशासन की ओर से तहसीलदार बिशन ठाकुर ने आईजीएमसी पहुंच कर मृतकों के परिजनों को बीस-बीस हजार और घायलों को पांच पांच हजार फौरी राहत दी। ठाकुर ने कहा कि हादसे के शिकार हुए लोग मशोबरा पंचायत के सिपुर क्षेत्र के हैं। यह तोलग में शादी समारोह से लौट रहे थे। 


सड़क हादसे में ये हुए घायल
घायलों में सचिन (14), पांपलु देवी (65), ज्योति (18), दीपिका (15), आयुष (13), शीला (46), मौलक राम (45), गंगु राम (48), मुकेश (23), भुवना (45), गीता देवी (35 ) साल शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed