फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ten Amritsar Piligrims Killed in Bus accident at Kangra.

हिमाचलः अमृतसर से आए श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 10 की मौत, 30 घायल

Thu, 15 Jun 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Thu, 15 Jun 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
Ten Amritsar Piligrims Killed in Bus accident at Kangra.

हिमाचल के कांगड़ा के पास श्रद्घालुओं से भरी एक प्राइवेट बस के गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें देहरा अस्‍पताल ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार सुबह करीब पौने 11 बजे हुआ। यह प्राइवेट बस अमृतसर से चिंतपूर्णी आई थी। बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे जो ज्वालाजी मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे।

विज्ञापन

 

सुबह के समय यह बस चिंतपूर्णी से ज्वालाजी के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही कांगड़ा के ढलियारा के पास पहुंची कि अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई श्रद्घालु बस के नीचे दबे, सीएम ने दिए मदद के आदेश

Ten Amritsar Piligrims Killed in Bus accident at Kangra.

प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे के बाद कई श्रद्घालु बस के नीचे ही दब गए। इन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर है और इन्हें देहरा अस्पताल लाया गया है।

हादसा कैसे हुआ अभी इसका पता नहीं चल पाया है। हादसे की खबर मिलते ही सीएम वीरभद्र सिंह ने घायलों को हरसंभव मदद के आदेश दे दिए हैं। जिला प्रशासन को मौके पर जाकर राहत कार्य में तेजी लाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed