फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   swine flu virus H1N1

गर्मी बढ़ते ही कमजोर पड़ा इस फ्लू का वायरस, फिर भी बरतें एहतियात

Mon, 05 Jun 2017 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 05 Jun 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
swine flu virus H1N1

हिमाचल में गर्मी बढ़ने के साथ ही स्वाइन फ्लू का वायरस कमजोर पड़ गया है। लोगों को अब इससे ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, फिर भी वे एहतियात बरतें। डेढ़ सप्ताह पूरी तरह से गर्मी का नहीं आना स्वाइन फ्लू के एच 1 एन 1 वायरस के फैलने का कारण रहा है। 

विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के एच1 एन1 वायरस की चपेट में आने से इस साल चार लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक इस फ्लू के बड़ी संख्या में पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। चौंकाने वाली बात करीब डेढ़ सप्ताह पहले उस वक्त सामने आई, जब लगातार लोग इस फ्लू की चपेट में आने लगे। माना जा रहा है कि मौसम में रही हल्की ठंडक इस फ्लू के वायरस के सक्रिय होने का कारण था। 
विज्ञापन



निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. बलदेव कुमार ने बताया है कि गर्मी बढ़ने के साथ स्वाइन फ्लू का वायरस अब निष्क्रिय होने लगा है। प्रदेश के लोगों के लिए ये राहत की बात है। वैसे भी ये वायरस अब हिमाचल में बड़ी महामारी की तरह नहीं रह गया है। इक्का-दुक्का मामले सामने आ गए हैं। इस बारे में एहतियात बरतें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रेन बदलने का खतरा टला, प्रयोगशालाओं में नहीं हुई पुष्टि

swine flu virus H1N1

वर्ष 2009 में दुनिया के अन्य देशों की तरह भारत के हिमाचल समेत तमाम राज्यों में प्रवेश करने वाला स्वाइन फ्लू का वायरस ने अपने आक्रमण का वक्त बेशक कुछ बदला हो, मगर एच1 एन1 वायरस का स्ट्रेन बदलने का खतरा टल गया है। स्वास्थ्य महकमे के सूत्रों ने बताया कि इसके बदलने की बात प्रयोगशालाओं में पुष्ट नहीं हो पाई है। 


हालांकि, अभी छानबीन जारी है। चिकित्सकों को आशंका थी कि जिस तरह से हिमाचल में आम तौर पर जनवरी से लेकर मार्च महीने के बीच सक्रिय रहने वाले एच1 एन1 वायरस ने अपना समय बदला है और ये मई महीने में लोगों पर हमले कर रहा है। ऐसे में इसका कहीं स्ट्रेन ही न बदल गया हो गया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed