फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Six injured after a bridge collapsed in Chamba of Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश: मिनटों में गिरा करोड़ों का पुल, हवा में 'लटके' ट्रक और कार

Sat, 21 Oct 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 21 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Six injured after a bridge collapsed in Chamba of Himachal Pradesh
- फोटो : ANI

विज्ञापन

चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर 1.09 करोड़ की लागत से रावी नदी पर बना करीब 350 फीट लंबा परेल पुल धराशायी हो गया। नदी पर बना पुल सड़क की दोनों ओर बीम और बीच में एक पिलर के सहारे टिकाया गया था। हादसे के समय पुल से ईंटों से लदा ट्रक, एक कार, मोटरसाइकिल और चार स्थानीय लोग गुजर रहे थे।

पुल बीच से टूटकर नदी में गिर गया जहां कोई पिलर नहीं था। कार पुल के एक हिस्से में लटक गई जबकि ट्रक और बाइक समेत जा रहे लोग नीचे गिर गए। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं जिसका चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने पुल बनाने वाले पंचकूला निवासी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुल किस वजह से गिरा इसकी जांच के लिए धर्मशाला से विशेषज्ञों की टीम बुलाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबार्ड योजना के तहत इस पुल का शिलान्यास 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया था। 2003 में निर्माण शुरू हुआ। वर्ष 2005 में वीरभद्र सिंह ने इस पुल का उद्घाटन किया था।

हाईवे पर बना ये पुल तीसा उपमंडल से परेल को जोड़ता है। वीरवार सुबह दिवाली के त्योहार के चलते भीड़ कम थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दोषियों पर कार्रवाई होगी। घायलों को सात-सात हजार रुपये की फौरी राहत दी है। 


हादसे के समय पुल पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे वीरेंद्र कुमार निवासी कुपाड़ा, ज्ञान सिंह नेगी निवासी तड़ोली, सोनी पत्नी चैनो निवासी मंगला और सैर पर जा रहे मनोज कुमार चड्डा निवासी भद्रम के अलावा बाइक सवार रवि कुमार निवासी नखली और ट्रक चालक अनिल निवासी भद्रम घायल हुए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed