{"_id":"58ef713f4f1c1b9d36cf8b3b","slug":"prem-kumar-dhumal-targets-cm-virbhadra-singh-after-victory-in-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज उपचुनाव में जीत के बाद धूमल बोले, शिमला संभाल लें वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज उपचुनाव में जीत के बाद धूमल बोले, शिमला संभाल लें वीरभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 14 Apr 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद कहा कि भोरंज की अनदेखी करने वाले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पहले अपना शिमला संभालना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस के एसोसिएट विधायक बलवीर वर्मा बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। समीरपुर में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से मिले तीन अन्य निर्दलीय विधायकों में से इंदौरा के विधायक मनोहर धीमान को उनके हलके की जनता ने बीजेपी में शामिल होने की सलाद दे दी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का नारा अब देवभूमि हिमाचल में भी चल चुका है। भोरंज के बाद बीजेपी शिमला नगर निगम और बाद में विस चुनाव जीतेगी। भोरंज उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
धूमल ने कहा कि वीरभद्र सिंह को शीघ्र मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर प्रदेश विधानसभा को भी भंग करना चाहिए, ताकि प्रदेश की जनता को नया जनादेश मिले। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीते दिनों एक डिनर रखा था लेकिन अधिकतर कांग्रेसी सांसदों ने ही उससे किनारा कर लिया।
चुनावी वर्ष में कांग्रेस को नाटक करने की आदत
पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने नगरोटा बगवां में आयोजित परिवहन मंत्री जीएस बाली की रैली पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को हर बार चुनावी वर्ष में नाटक करने की आदत हो गई है। कभी हर घर से नौकरी तो कभी बेरोजगारी भत्ता के नाम पर कांग्रेस कुछ लोगों को बेवकूफ बना सकती है, लेकिन सारी जनता को नहीं।
पवन कुमार की अब बीजेपी में वापसी नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले पवन कुमार की पार्टी में वापसी के सवाल पर कहा कि पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को बार-बार अपनाया नहीं जा सकता।
भोरंज में भाजपा संगठन शक्ति की जीत: बिंदल
भाजपा प्रमुख प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा कि भोरंज उपचुनाव में भाजपा की जीत वर्ष 2017 में होने वाले आम चुनावों का ट्रेलर है। बिंदल ने इस जीत पर प्रेम कुमार धूमल, सतपाल सिंह सत्ती, पवण राणा, रणधीर शर्मा, महेंद्र सिंह ठाकुर, रविंद्र सिंह रवि, जयराम ठाकुर और प्रवीण शर्मा और उनकी टीम को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि धूमल के गढ़ में सरकार ने अपना उम्मीदवार जिताने को पूरी ताकत लगा दी, लेकिन जनता ने उन्हें हार का मुंह दिखाया है। बिंदल ने कहा कि सरकार, मंत्री और धन-बल एक तरफ था तो दूसरी ओर भाजपा संगठन शक्ति और सेवा भावना थी।
इस जीत से यह तो साफ हो गया है कि धोखा, फरेब, छल, कपट की करारी हार हुई है। हिमाचल के आम चुनावों में भी यही होने वाला है। कांग्रेस की नीतियों और वीरभद्र सिंह की झूठी घोषणाओं से जनता ने किनारा कर लिया है। अब जनता ने रिटायर्ड और टायर्ड अफसरों को घर बैठाने का संदेश दिया है।
आम चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से बनाएगी सरकार: सत्ती
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, सांसद अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप, रामस्वरूप शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने भोरंज उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनिल धीमान की जीत पर खुशी जताई है।
प्रेम कुमार धूमल ने इस जीत को भाजपा की नीति और नीयत पर जनता के विश्वास की मुहर बताया है। इससे तय हो गया है कि कांग्रेस से प्रदेश की जनता का मोह पूरी तरह से भंग हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भाजपा की इस जीत में यह सुनिश्चित कर दिया है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ सरकार
बनाने वाली है और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर जनता की अदालत ने अपना निर्णय सुना दिया है। कोर्ट के निर्णय के पश्चात जनता की अदालत द्वारा दिए गए इस निर्णय के बाद कांग्रेस को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं रह गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को चाहिए कि वह तुरंत अपने पद से इस्तीफा देकर प्रदेश की जनता पर रहम करें।