फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM narendra Modi Rally in Shimla

पीएम मोदी पर निगाहें, हिमाचल को आज मिल सकती है सौगात

Thu, 27 Apr 2017 09:10 AM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, शिमला
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 27 Apr 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
PM narendra Modi Rally in Shimla
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का राजधानी शिमला का पहला दौरा राज्य के साथ सियासी लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सबसे अहम यह रहेगा कि मोदी खुद को हिमाचल की जनभावनाओं से किस तरह कनेक्ट करते हैं। पीएम से प्रदेश सरकार लंबे समय से विशेष आर्थिक पैकेज मांग रही है।

विज्ञापन



वे पर्यटन क्षेत्र में नए टूरिस्ट सर्किट बनाए जाने पर भी घोषणा हो सकती है। विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने की सेब बागवानों की लंबित मांग से लेकर सेना भर्ती में राज्य का कोटा बढ़ाने और भर्ती में पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को विशेष रियायत की बात रख खुद को युवाओं से जोड़ सकते हैं।
विज्ञापन




सीएम वीरभद्र सिंह की ओर से लगातार केंद्र से मिलने वाली फंडिंग पर उठाए सवालों का जवाब भी मोदी रैली से मिल सकता है। मोदी के पिटारे से जो भी निकलेगा, उससे प्रदेश सरकार की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। पीएम मोदी का विधानसभा चुनाव से लगभग 6 माह पूर्व हिमाचल आना भाजपा को सियासी बढ़त दिलाने में मददगार माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने पर भी निगाहें

PM narendra Modi Rally in Shimla

विस चुनाव से पहले नगर निगम शिमला के चुनाव पार्टी के लिए लिटमस टेस्ट से कम नहीं है। यूं तो पीएम उड़ान प्रोजेक्ट की शुरुआत करने आ रहे हैं, लेकिन जानकारों का मानना है कि वे कई बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं। राज्य को विशेष पैकेज देने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।


लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में हुई रैलियों में पीएम ने सेब की पैदावार बढ़ाने को विशेष नीति बनाने का जो वादा किया था, वह आज भी अधूरा है। विदेशी सेब से मिल रही चुनौती को देखते हुए स्थानीय किसान आयात शुल्क बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कुछ समय पूर्व पीएम ने मंडी दौरे के दौरान भी बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए देश में बनने वाले शीतल पेय में प्रदेश के सेब और अन्य फलों की खरीद 10 प्रतिशत करने की बात कही थी।


चुनाव से ठीक पहले बागबान पीएम से उम्मीद लगाए हैं कि आयात शुल्क बढ़ेगा। हालांकि, वर्ल्ड ट्रेड एग्रीमेंट के तहत ऐसा करना केंद्र के लिए आसान नहीं रहेगा। हिमाचल में नए टूरिस्ट सर्किट बनाने के साथ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीएम से उम्मीद है। पर्यटन को रोजगार के जोड़कर पलायन की समस्या कम करने को पीएम नई घोषणा कर सकते हैं।


पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तरह विशेष औद्योगिक पैकेज जैसी घोषणाओं की उम्मीद भी लगाई जाएगी। जानकार मान रहे हैं कि विधानसभा चुनाव के लिहाज से पीएम का दौरा भाजपा के सियासी तरकश को मजबूत बनाने वाला साबित हो सकता है। इससे निकलने वाले प्रचार अस्त्रों की काट निकालने में कांग्रेस नेतृत्व को नए सिरे से ब्यूह रचना पड़ेगा।

केंद्र की उपलब्धियां से करेंगे कनेक्ट

PM narendra Modi Rally in Shimla
पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री से सरकार को विशेष पैकेज के साथ हिमाचल को विशेष राज्य के दर्जे के तहत केंद्र से फंडिंग में बढ़ोतरी की उम्मीद है। मोदी इस दौरान अपनी उपलब्धियों से जनता को जोड़ने का प्रयास करेंगे। नोटबंदी के फैसले की चुनौतियों से लेकर पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक और वन रैंक, वन पेंशन से प्रदेश के फौजी वोट बैंक को पीएम साध सकते हैं।


उज्ज्वला योजना से प्रदेश के ग्रामीण इलाकों तक रसोई गैस पहुंचाने की उपलब्धि से महिलाओं से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा नीति आयोग में बदलाव कर प्रदेश को केंद्र से मिलने वाले फंड में किए इजाफे की बात रख प्रधानमंत्री सेंटर-स्टेट फंडिंग को लेकर लगने वाले आरोपों को खारिज कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed