फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Modi Shimla Rally on Thrusday at Ridge Maidan.

PM मोदी की शिमला रैली आज, सस्ती हवाई सेवाओं का देंगे तोहफा, देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 27 Apr 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 27 Apr 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Shimla Rally on Thrusday at Ridge Maidan.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीरवार को शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से देश में सस्ती हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। उड़ान योजना के तहत पीएम 11:30 बजे विमान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही देश के 50 अपग्रेड एयरपोर्टों से सस्ती हवाई उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन


इसके बाद पीएम बिलासपुर के बंदला गांव में खुलने वाले देश के पहले हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। शिमला के ऐतिहासिक माल पर रोड शो के बाद पीएम मोदी दोपहर एक बजे रिज मैदान पर भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


रोड शो एजी चौक से माल रोड होते हुए रामचंद्र चौक तक होगा। पीएम वीरवार सुबह नई दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जहां से सेना के हेलीकाप्टर से जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रधानमंत्री को जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर रिसीव करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सस्ती उड़ानों के शुभारंभ और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर के शिलान्यास के दौरान सीएम वीरभद्र सिंह मौजूद रहेंगे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा समेत तमाम गणमान्य लोग भी यहां पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। 

ये है पीएम मोदी की रैली का पूरा शेडयूल 
11:30 बजे जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे
11:40 बजे सस्ती हवाई सेवाओं, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास करेंगे
12:15 बजे हेलीकाप्टर से अनाडेल पहुंचेंगे, 12:20 बजे वहां से सड़क मार्ग से आएंगे
12:30 बजे एजी ऑफिस से होते हुए रामचंद्र चौक तक रोड शो करेंगे
01:00 बजे रैली स्थल रिज मैदान पर पहुंचेंगे 
02:00 बजे शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगे

मोदी के मंच पर मौजूद रहेंगे हिमाचल के कद्दावर नेता 

PM Modi Shimla Rally on Thrusday at Ridge Maidan.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली के मंच पर हिमाचल के सभी कद्दावर नेता मौजूद रहेंगे। दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल के अलावा सांसद अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप, रामस्वरूप वर्मा और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, शिमला शहर से विधायक सुरेश भारद्वाज को भी जगह मिलेगी। पार्टी के सभी विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों के लिए मंच के नजदीक बैठने की व्यवस्था होगी।

पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो चारों सांसदों और मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को एक मंच पर लाकर सबकुछ ठीक होने का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। रैली के संयोजक डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि मंच का संचालन शिमला जिला अध्यक्ष करेंगे।

राजधानी पहुंचे शांता और अनुराग 
पीएम मोदी की रैली से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का शिमला आने का सिलसिला शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहले ही रैली की तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। बुधवार शाम को सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप और रामस्वरूप वर्मा भी पहुंच गए। सूत्रों का कहना है कि रैली में कुछ केंद्रीय मंत्री भी आ सकते हैं।

रिज पहुंचने के केवल तीन रास्ते, बाकी सील 

PM Modi Shimla Rally on Thrusday at Ridge Maidan.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली स्थल तक पहुंचने के लिए केवल तीन जगहों को चिन्हित किया गया है। संजौली की ओर से आने वाले लोगों को लक्कड़ बाजार सड़क से रोलर स्केटिंग होते हुए रिज मैदान पर पहुंचना होगा। दूसरा रास्ता स्कैंडल प्वाइंट से होते हुए रिज मैदान तक रहेगा। तीसरा रास्ता शिमला वॉच कंपनी माल से होता हुआ रैली स्थल तक पहुंचेगा।

इन तीन रास्तों के अलावा रिज मैदान तक जितने भी वैकल्पिक रास्तें हैं उन्हें सील कर दिया गया है वहां किसी भी तरह की कोई आवाजाही नहीं होगी। रैली स्थल पर आने वाले लोगों को हिदायतें दी गई हैं कि वह अपने साथ किसी भी तरह के ज्वलनशील पदार्थ साथ लेकर न आए। इसमें माचिस , बीड़ी , सिगरेट , खाने पीने का सामान और बैग शामिल है।

इन चीजों को लेकर कोई भी व्यक्ति सभास्थल तक नहीं ले जा पाएगा। केवल रैली स्थल पर लोगों को खाली प्रवेश करना होगा। रैली स्थल पर जाने से पहले पुलिस की कड़ी जांच से प्रत्येक व्यक्ति को गुजरना होगा। इसके लिए पुलिस ने तीनों रास्तों पर 12 मैटल डिटेक्टर लगा रखे हैं। महिलाओं के लिए अलग से मैटल डिटेक्टर होंगे इसके लिए वहां महिला पुलिस की तैनाती भी की गई है। रैली स्थल और इसके आस पास करीब 12 एलईडी स्क्रीन लगाई गई है जिसमें लोग प्रधानमंत्री का भाषण सुन सकते हैं।

भाषण स्थल पर पांच हजार के करीब कुर्सियां लगा रखी है। सभा स्थल पर सभी लोगों के बैठने की व्यवस्था नहीं है लिहाजा स्कैंडल प्वाइंट , मालरोड पर खड़े होकर लोग प्रधानमंत्री का भाषण सुन सकते हैं। सुरक्षा के लिहाजा से बैरिकेट लगा रखे हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। अनाडेल से रिज मैदान तक कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री का काफिला पहुंचेगा।

इसी के चलते बुधवार को अनाडेल से लेकर रिज मैदान तक वाहनों के काफिले के साथ सफल ट्रायल भी किया गया। एंबुलेंस के लिए रिज मैदान पर अलग से रास्ता बनाया गया है। प्रशासन का दावा है कि एबुलेंस नहीं रूकेगी। इसके अलावा वीरवार को रैली के लिए आने वाली गाड़ियों को शहर में एंट्री नहीं दी जाएगी। आयोजकों ने बड़े वाहनों के ड्रॉपिंग और पार्किंग प्वाइंट चिंहित कर दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि छोटे वाहनों और बसों को शहर के बाहर ही एंट्री दी जाएगी।

इसके अलावा ड्रॉपिंग प्वाइंट से लेकर रैली स्थल तक लोगों को पैदल जाना होगा। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में किसी तरह की समस्या नए आए, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा शहर में चलने वाली बसें और गाड़ियों तय रूट और समय पर ही चलेंगी।


शहर के अंदर आने वाली गाड़ियों की आवाजाही में किसी तरह की कोई तबदीली नहीं की जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि रैली के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने में भारतीय जनता पार्टी के वालंटियर प्रशासन का पूरा सहयोग करेेंगे। 

रैली के लिए यह रहेंगे वाहनों के ड्रॉपिंग और पार्किंग प्वाइंट
रूट                ड्रॉपिंग प्वाइंट (बस)            ड्रॅापिंग प्वाइंट (कार)             पार्किंग प्वाइंट

रामपुर, रोहड़ूू,        संजौली चौक                     संजौली चौक                        ढली बाइपास रोड 
सोलन, सिरमौर     टूटीकंडी क्रासिंग                    103 टनल                        टूटीकंडी-ढली बाईपास
बिलासपुर, मंडी    बालूगंज                                एवालॉज चौड़ा मैदान          बालूगंज-समरहिल रोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed