फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mandi bjp mandal threatens mass resignation on anil sharma case

मंडी में सियासी घमासान, इस नेता को टिकट देने की स्थिति में भाजपा मंडल ने दी इस्तीफे की धमकी

Mon, 16 Oct 2017 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 16 Oct 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
mandi bjp mandal threatens mass resignation on anil sharma case

मंत्री अनिल शर्मा के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होते ही मंडी में सियासी घमासान शुरू हो गया है। रविवार को जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल की बैठक आयोजित की गई जिसमें अनिल शर्मा को भाजपा प्रत्याशी बनाने पर सामूहिक इस्तीफे की धमकी दी गई। 

विज्ञापन


अनिल शर्मा ने भी सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस में शामिल अपने समर्थकों की बैठक बुला ली है। इस बैठक में वह भाजपा में शामिल करने के लिए अपने समर्थकों की सूची तैयार करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने हाईकमान को चेताया है कि यदि फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो मंडल प्रत्याशी की जीत या हार के लिए जिम्मेवार नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फैसले पर पुनर्विचार करे हाईकमान

mandi bjp mandal threatens mass resignation on anil sharma case

यह बैठक मंडी मंडल अध्यक्ष दीपक गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई जिसमें भाजपा के पूर्व प्रत्याशी डीडी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा के सभी मोरचों के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। गुलेरिया ने कहा कि पार्टी हाईकमान के फैसले से कार्यकर्ताओं में रोष है। 

उन्होंने कहा कि हाईकमान को फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय विधि प्रकोष्ठ के सदस्य नरेंद्र गुलेरिया, जिला महामंत्री प्रशांत शर्मा, प्रदेश सचिव पायल वैद्य, पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल राणा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार, लेखराज राणा, परमदेव शर्मा, सचिव कर्मू मास्टर आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed