फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kotkhai gangrape and murder police take action against mob

कोटखाई थाने और वाहनों को आग लगाने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

Sun, 23 Jul 2017 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहडू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहडू Updated Sun, 23 Jul 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
kotkhai gangrape and murder police take action against mob

पुलिस हिरासत में नेपाली सूरज की मौत के बाद कोटखाई थाना तथा पुलिस के तीन वाहनों को फूंकने वालों पर कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने घटना में शामिल करीब चार दर्जन लोगों के नामों की सूची बनाई है।

विज्ञापन


आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज करने की तैयारी है। पुख्ता सूचना के अनुसार घटना के बाद से पुलिस ने कोटखाई थाने को आग के हवाले करने वालों के वीडियो, अखबारों में छपे फोटो और सोशल मीडिया में चल रही फोटो तथा वीडियो के आधार पर रिकॉर्ड खंगाला है।
विज्ञापन


इसमें चार दर्जन लोग तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं में संलिप्त पाए गए हैं। पुलिस को कई लोगों के नाम-पते भी मिल गए हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर से जले हुए सामान और वाहनों के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि थाने को जलाने के लिए पेट्रोल-डीजल और अन्य ज्वलनशील तरल पदार्थ का प्रयोग किया गया है। टीम ने ये नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज

kotkhai gangrape and murder police take action against mob

नमूनों में यदि ज्वलनशील पदार्थ से आग लगाने की पुष्टि हुई तो वीडियो में सामने आए पेट्रोल के लिए चंदा इकट्ठा करने वाले, पेट्रोल पंप से मारुति कार तथा पिकअप में आग लगाने वालों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। 

पुलिस की आराध शाखा की टीम जांच के बाद कोटखाई से लौट चुकी है। क्राइम ब्रांच में पुलिस टीम के कोई बडे़ अधिकारी मामले की अधिकारिक पुष्टि करने को तैयार नहीं हैं।

एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने पुलिस थाना कोटखाई में आग लगाने के घटना की जांच की शुक्रवार को कोटखाई में पुष्टि की थी। एसपी ने यह भी कहा था कि लोगों की सुविधा को गुम्मा में अभी पुलिस थाना चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed