10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 724 पदों पर भर्ती
युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। दसवीं पास युवाओं के लिए 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जा रही है। ये भर्ती इंटरव्यू आधार पर होगी। हिमाचल के कांगड़ा में राजपुरा की टीआई साइकिल समेत लुधियाना की आधा दर्जन नामी कंपनियां बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मुहैया करवाने जा रही हैं।
शाहपुर आईटीआई संस्थान में 12 मई को रोजगार मेले का आयोजन टीडीएस ग्रुप और देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की ओर से किया जा रहा है। यहां 524 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- 12वीं पास युवा आज ही भर लें ये फॉर्म, हर महीने पैसा देगी सरकार
युवाओं को एक हफ्ते के भीतर ज्वाइनिंग देनी होगी। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफिसर संतोष नारायण ने बताया कि अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है। वेतन 8000 से 12000 होगा। उन्होंने बताया कि हीरो साइकिल 104, ऐमशन गियर 96 , ओशो फोर्जिंग 52 , रॉकमैन 30 , हाईवे इंडस्ट्रीज 92 , टीआई साइकिल 30 और डिश टीवी 120 युवाओं का चयन करेगी।
प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि सभी अभ्यर्थी अपने साथ अपना बायोडाटा जरूर लाएं। साक्षात्कार में 5वीं ,8वीं ,10वीं ,12वीं पास, किसी भी व्यवसाय से आईटीआई पास और मेकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा करने वाले युवा भाग ले सकते हैं।
यहां भी है नौकरी का मौका, 200 पदों पर भर्ती
दसवीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का मौका है। निजी क्षेत्र की एक कंपनी 200 युवाओं को सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने बिलासपुर के घुमारवीं उप रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार रखा है। साक्षात्कार 15 मई को सुबह 10 बजे शुरू होंगे।
खबर की पुष्टि उप रोजगार कार्यालय कार्यवाहक अधिकारी संजीव कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि एमएस जी फॉर एस को सुरक्षा गार्ड के पदों पर 200 युवा चाहिए। इसके लिए कंपनी 15 मई को सुबह 10 बजे से साक्षात्कार लेगी।
उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए कंपनी को 19 से 35 वर्ष के युवओं की जरूरत है, जिनकी शिक्षा कम से कम दस पास होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस उम्र के कोई भी युवा साक्षात्कार में भाग ले सकते है।
युवाओं को अपने साथ शिक्षा के प्रमाण पत्र और फोटो साथ लानी होगी। चयन होने पर कंपनी की ओर से युवाओं को शुरू में 9741 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। भविष्य में काम को देखते हुए चुने गए युवाओं को वेतन बढ़ता रहेगा।