{"_id":"592063404f1c1bd71af2394d","slug":"hrtc-bus-accident-at-hamirpur-20-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी बस पलटी, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी बस पलटी, 20 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, भोटा (हमीरपुर)
Updated Sun, 21 May 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला से धर्मशाला जा रही निगम की एक बस हमीरपुर के भोटा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में 20 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हादसा पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत सौर में हुआ।
विज्ञापन
यह बस एक तीखे मोड़ पर पलट गई। हादसे में डेढ़ दर्जन सवारियों को चोटें आई हैं। इनमें तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें पीएचसी भोटा में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
शिमला से धर्मशाला रूट पर जा रही निगम की बस दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे सौर के पास एक तीखे मोड़ पर पलट गई। इस दौरान बस में 20 सवारियां बैठी थीं। सभी यात्रियों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सभी घायलों को पीएचसी भोटा में प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों प्रवीण चौहान ( 31) पुत्र रमेश चौहान निवासीर झनियारा हमीरपुर, नरेश कुमार पुत्र बेली राम निवासी दुलारा (चंबा) और बस चालक लालमन सिंह को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया है।
पीएचसी भोटा की चिकित्सक भोटा की डॉ. शिल्पा ने कहा कि 20 यात्रियों को चोटें आई हैं। इनमें से तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर किया गया है। एएसपी डॉ. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।