{"_id":"58aa6db54f1c1b5833d8a3d0","slug":"hp-govt-suspended-employee-leader-vinod-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले का खुलासा करने वाले कर्मचारी नेता को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाले का खुलासा करने वाले कर्मचारी नेता को किया सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 20 Feb 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
कुछ दिन पहले प्रेस वार्ता कर कई घोटालों का खुलासा करने वाले कर्मचारी परिसंघ के अध्यक्ष विनोद कुमार को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। बागवानी निदेशक डॉ. एचएस बाजवा ने शुक्रवार को विनोद कुमार के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
आदेश के तहत निलंबन के साथ ही सरकार ने उन्हें चंबा स्थित डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय से अटैच कर दिया है। खास बात यह है कि उनके निलंबन से पहले ही बागवानी निदेशालय ने शिमला से उन्हें सिरमौर स्थानांतरित किया था।
विज्ञापन
इस पर वह तबादले के खिलाफ हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल चले गए। अभी मामला निस्तांरित हुआ भी नहीं था कि निदेशालय ने उन्हें निलंबित कर दिया है। बता दें, इससे पहले 2013 में विनोद कुमार को पांगी स्थानांतरित किया गया
विज्ञापन
लेकिन वहां से भी कोर्ट के आदेश पर ऑर्डर निरस्त कर दिया गया। इसके बाद 2015 में भी उन्हें किन्नौर ट्रांसफर कर दिया, जिसे बाद में निदेशालय को वापस लेना पड़ा था।