फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal man trapped in saudi arab

सऊदी अरब में फंसा यवुक, विदेश मंत्री सुषमा से लगाई मदद की गुहार

Thu, 30 Nov 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 30 Nov 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
himachal man trapped in saudi arab

विदेश में नौकरी करने गया युवक अपने वतन लौटने की गुहार लगा रहा है। सऊदी अरब के दमाम में फंसा युवक सुनील राणा हिमाचल कि ऊना जिले के बनगढ़ का रहने वाला है। वह पांच वर्ष पहले नौकरी की तलाश में गया था, लेकिन अपने वतन वापस नहीं आ पा रहा है।

विज्ञापन


सभी जगह से निराशा हाथ लगने के बाद सुनील ने सऊदी अरब से अपना और एक दोस्त का वीडियो मीडिया को भेजकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है।

युवक के परिजनों ने भी केंद्र सरकार से सुनील को सकुशल भारत वापस लाने की मांग की है। बनगढ़ गांव का सुनील राणा पांच वर्ष पहले काम की तलाश में सऊदी अरब गया था। सुनील के परिजनों ने बताया कि वह पिछले काफी समय से मुश्किल हालातों में फंसा हुआ है।

विज्ञापन

वीडियो भेजकर विदेश मंत्री से मांगी मदद

himachal man trapped in saudi arab

उनकी मानें तो सुनील पर सऊदी अरब की सरकार ने लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने कहा कि वे गरीब हैं। ऐसे में अपने बेटे को कैसे वापस लाएं। परिवार ने अपने बेटे की वतन वापसी के लिए कई जगह गुहार लगाई, लेकिन उन्हें हर तरफ से निराशा ही हाथ लगी।

अब परिवार के सदस्यों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपने बेटे को स्वदेश लाने की गुहार लगाई है। सऊदी अरब में फंसे सुनील राणा ने अपना और पंजाब के नवांशहर के ओंकार सिंह का एक वीडियो मीडिया भेजा है। वीडियो के माध्यम से दोनों युवकों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से वतन वापसी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed