फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bjp satpal satti statement over tickets in assembly election

भाजपा हाईकमान करवा रहे सर्वे, इन्हें मिलेगा विस चुनाव में टिकट

Sun, 13 Aug 2017 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 13 Aug 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
himachal bjp satpal satti statement over tickets in assembly election

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि खुद को पार्टी का उम्मीदवार बताकर प्रचार में जुटे भाजपा नेताओं के लिए आने वाला समय अच्छा नहीं होगा। सभी नेताओं को मंडल के साथ चलकर काम करना होगा। मंडल ही उम्मीदवार की जीत तय करता है।

विज्ञापन


हाईकमान के आदेश पर सूबे में सर्वे चल रहा है। इसके बाद उम्मीदवारों के नाम शॉर्ट लिस्ट होंगे। वे बिलासपुर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में बोल रहे थे। उन्होंने सीएम वीरभद्र सिंह पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


कहा कि वे जिस प्रकार बयानबाजी कर रहे हैं, उससे प्रदेश में राजनीति का माहौल बिगड़ गया है। पहले वनरक्षक का मामला, फिर गुड़िया कांड और अब गद्दी समुदाय के बारे में बयान दिया। कहा कि भाजपा गद्दी समुदाय के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने में बड़े नेता आएंगे हिमाचल

himachal bjp satpal satti statement over tickets in assembly election

सत्ती ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आते ही विकास की रफ्तार थम गई है। हालत ऐसी है कि सरकार और संगठन में कोई तालमेल नहीं है। सीएम को खुद बोलना पड़ रहा है कि चुनाव उनकी अध्यक्षता में होंगे। 

कहा कि अब वीरभद्र सिंह कभी सीएम नहीं बनेंगे। इसलिए उन्हें चाहिए कि जो एक-दो महीने का समय उनके पास है, उसमें अपनी छवि थोड़ा सुधार लें। बिना बजट शिलान्यास करने से बेहतर है कि जो पूर्व में शिलान्यास किए हैं, उनके कार्य को पूरा करें। 

सत्ती ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के छोटे 75 परिवर्तन रथ चलेंगे। इसके माध्यम से लोगों को सरकार के काले कारनामों के बारे में बताया जाएगा। अगले दो महीनों में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता हिमाचल आएंगे। 

चुनाव किसके नेतृत्व में लड़े जाएंगे, इस सवाल पर सत्ती बोले - इसका फैसला करना हाईकमान का काम है। हाईकमान जिसके भी नेतृत्व में चुनाव लड़ने को कहेगा, प्रदेश भाजपा के लिए मान्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed