फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 jp nadda and jairam thakur

जयराम की पीठ थपथपाकर बोले नड्डा- सिराज को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 21 Oct 2017 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर/जंजैहली(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर/जंजैहली(मंडी) Updated Sat, 21 Oct 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 jp nadda and jairam thakur

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कुथाह में जनसभा में कहा कि सिराज विधानसभा क्षेत्र को जल्द बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। उन्होंने स्थानीय विधायक जयराम की पीठ थपथपाते हुए कहा कि इस बार भी वह सिराज ही नहीं, प्रदेश में परचम लहराएंगे।

विज्ञापन


कहा कि मोदी के नेतृत्व में हिमाचल को वह मुख्य धारा में लाना चाहते हैं। हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज जल्द खोला जाएगा। नड्डा रैमधार हैलीपेड में उतरे, जहां से उन्होंने जनसभा स्थल का रुख किया। वह विशेष हेलीकाप्टर में इस जनसभा के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


नड्डा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुड़िया और वन रक्षक होशियार की मौत से कांग्रेस सरकार और सीएम की किरकिरी हुई है। वीरभद्र के नेतृत्व वाली सरकार में देवभूमि शर्मसार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल का मुखिया जमानती है और ईडी की निगरानी में है। ऐसे व्यक्ति पर जनता क्या विश्वास करेगी। उन्होंने कहा कि विकास की बजाय वकील के पास बैठकर खुद को बचाने का मन बना रहे हों, ऐसे लोग प्रदेश का क्या विकास करवाएंगे।

जयराम ने नड्डा के साथ किया रोड शो
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सिराज के विधायक जयराम ठाकुर ने एसडीएम कार्यालय जंजैहली में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को नामांकन के दिन बुलाकर जयराम ने जनसभा भी की। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयराम को पीठ पर उठाकर एसडीएम कार्यालय जंजैहली पहुंचाया।

सवा एक बजे एसडीएम जंजैहली अश्विनी कुमार के समक्ष उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने जंजैहली बाजार से खुली जीप में जनसभा स्थल कुथाह तक रोड शो किया। कुथाह में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।

जनसभा में जयराम ने कहा कि सिराज में कांग्रेस की सेटिंग अच्छी तरह से करनी होगी। कांग्रेस वक्त जाने और भाजपा का वक्त आने वाला है। सिराज में विकास जमीन पर नहीं फट्टों पर हुआ है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह को जाने का भय महसूस हो गया था, जिससे वे अंतिम वर्ष में शिलान्यास की झड़ी लगाने में जुटे रहे।


इसी जनसभा में नड्डा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष रणबीर, बिहार के भाजपा नेता अरविंद शर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव पायल वैद्य, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन ठाकुर, मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पितांबर, गुलजारी और पूर्व मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed