{"_id":"59e58d744f1c1bb6678b62e1","slug":"hamirpur-bjp-mandal-president-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी हाईकमान से नाराजगी, भाजपा में इस्तीफों की लग गई झड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी हाईकमान से नाराजगी, भाजपा में इस्तीफों की लग गई झड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
र्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समर्थकों ने पार्टी हाईकमान से नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी पद से इस्तीफे दे दिए हैं। हमीरपुर भाजपा मंडल महामंत्री हरीश शर्मा ने मंडल भाजपा अध्यक्ष बलदेव धीमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कहा कि धूमल ने हमीरपुर के लिए विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विपक्ष में रहने के बावजूद धूमल ने अपना अधिकतर समय हमीरपुर की जनता को दिया है। लेकिन अब विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद पार्टी शीर्ष नेतृत्व उन्हें प्रदेश का नेतृत्व सौंपने में आनाकानी कर रहा है। यही नहीं पार्टी हाईकमान ने धूमल को हमीरपुर से टिकट न देकर सुजानपुर से टिकट दे दिया।
विज्ञापन
इससे हमीरपुर की जनता परेशान है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं का फोन आया और कई तरह के सवाल पूछ गए। जिससे आहत होकर मंडल महामंत्री का पद छोड़ दिया और इस्तीफा दे दिया है। भाजपा युवा मोर्चा महासचिव अजय रिंटू ने भी जिला अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया है।
विज्ञापन
हरीश शर्मा और अजय रिंटू ने कहा कि अगर पार्टी हाईकमान धूमल को नेतृत्व की कमान सौंपता है और हमीरपुर से चुनाव लड़ने के लिए कहता है तो वह अपना इस्तीफा वापस लेने पर पुनर्विचार करेंगे।
जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि मंडल महामंत्री हरीश शर्मा और भाजयुमो महामंत्री अजय रिंटू ने अपने अपने मंडल अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया है।