फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gold jewelers in himachal to close shops in excise tax protest

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में एक दिन का प्रदेश बंद करेंगे स्वर्णकार

Tue, 22 Mar 2016 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 22 Mar 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
gold jewelers in himachal to close shops in excise tax protest
प्रदेश सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ की राज्यस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी के विरोध में प्रदेश में हड़ताल के बाद स्वर्णकार संघ अब एक दिन के लिए प्रदेश बंद की रणनीति बनाने में जुटा है। प्रदेश सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ की राज्यस्तरीय बैठक मंडी में हुई। इसमें एक दिन के बंद को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष डा. सूफल सूद ने की। प्रदेश भर से पहुंचे स्वर्णकारों ने केंद्र की आलोचना की। भीमाकाली मंदिर भ्यूली से मंडी सेरी मंच तक विरोध रैली निकाली। इससे एनएच 21 पर यातायात की गति कुछ समय के लिए थम गई। आईटीआई चौक, इंदिरा मार्केट से होते हुए रैली चौहाटा बाजार पहुंची।
विज्ञापन


यहां केंद्रीय एक्साइज के विरोध में नारेबाजी की। चौहाटा बाजार में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली का पुतला भी फूंका। प्रदेशाध्यक्ष डा. सूफल सूद ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लेती है, तब तक स्वर्णकारों की हड़ताल जारी रहेेगी। अभी प्रदेश बंद का दिन तय नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश व्यापार मंडल से मिलकर 26 अथवा 28 मार्च को एक दिन का प्रदेश बंद किया जाएगा। केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी के विरोध में प्रदेश संयोजक अतुल टांगरी ने कहा कि स्वर्णकारों की हड़ताल 21वें दिन में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर संसद सत्र में केंद्र सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेती है तो स्वर्णकारों का आंदोलन और उग्र हो जाएगा।


बैठक में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राज्य प्रधान कश्मीरी लाल हांडा, सचिव जगदीश वर्मा, शिमला प्रधान शैलेंद्र वर्मा, सोलन प्रधान नरेश, कांगड़ा प्रधान तिलकराज सोनी, नाहन के राजेश वर्मा, चंबा के पुष्पराज, प्रदेश कोषाध्यक्ष देवेंद्र, मंडी के प्रधान आशुतोष पाल, सचिव गौरव चोपड़ा, सलाहकार सर्व सुखपाल, भगवंत सिंह, जीत चोपड़ा, महेश पुरी, राजा सिंह मल्होत्रा उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed