फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud on the name of insurance FIR after order pm narendra modi

इंश्योरेंस के नाम पर लाखों की ठगी, PM को लिखा पत्र तो हुई एफआईआर

Fri, 30 Jun 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Fri, 30 Jun 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
fraud on the name of insurance FIR after order pm narendra modi

हिमाचल के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के एक व्यक्ति ने एक कंपनी पर इंश्योरेंस के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय गुहार लगाई। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय के आदेश पर पुलिस ने नगरोटा बगवां थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगरोटा बगवां पुलिस थाना में कथित रूप से फर्जी कंपनी बनाकर इंश्योरेंस के नाम पर आर्थिक लाभ का झांसा देकर लोगों को ठगने का मामला दर्ज हुआ है। डीएसपी कांगड़ा सुरिंदर शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


नगरोटा बगवां थाना के एसएचओ एनएस थिंड ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एक फर्जी कंपनी और उसके एजेंट इंश्योरेंस के नाम पर तरह-तरह के आर्थिक लाभ के प्रलोभन देकर और पैसा जमा करवाकर ऋण देने के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी कंपनी ने हड़प लिए लाखों रुपये

fraud on the name of insurance FIR after order pm narendra modi

इसका वह खुद भी पीड़ित है। शिकायत में कहा गया है कि दूसरे राज्य की एक फर्जी कंपनी के एजेंट अलग-अलग बैंक खातों के नंबर देकर और आर्थिक लाभ का लालच देकर खातों में पैसे जमा करवाने को कहते हैं। बीते दो वर्षों में उसके लाखों रुपये उक्त फर्जी कंपनी ने हड़प लिए हैं।

एसएचओ ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बड़ोह पुलिस चौकी ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बैंकों से कथित फर्जी कंपनी के अकाउंट के रिकॉर्ड के बारे में संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed