फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   9 Years Old Girl Raped at Kangra.

दुकान से सामान लेने गई नौ साल की बच्ची से रेप

Sat, 27 May 2017 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ(कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ(कांगड़ा) Updated Sat, 27 May 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
9 Years Old Girl Raped at Kangra.

देर शाम दुकान से कुछ सामान लेने गई नौ साल की बच्ची से एक व्यक्ति ने दुराचार कर डाला। बाद में बच्ची को धमकाकर वापस घर भेज दिया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के कांगड़ा का है।

विज्ञापन


यहां बैजनाथ थाना के तहत चढियार क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की बच्ची से 37 वर्षीय व्यक्ति की ओर से दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची की मां ने चढियार चौकी में दर्ज शिकायत में कहा कि 18 मई को उसकी बेटी रात करीब आठ बजे दुकान में सामान खरीदने जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान रास्ते में आरोपी उसकी बेटी को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने इस बात का जिक्र घर पर नहीं करने और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसकी बेटी के पेट में दर्द की शिकायत हुई तो उसने यह बात अपनी मौसी को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वीरवार देर सायं पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। बैजनाथ के डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 376/ 506 की धारा 4 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed