{"_id":"596664344f1c1b45048b46be","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र बोले- जनता लेगी पार्टी में फूट डालने वालों से हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र बोले- जनता लेगी पार्टी में फूट डालने वालों से हिसाब
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी/रामशहर (सोलन)
Updated Thu, 13 Jul 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में दूसरी पार्टियों के एजेंट घुसे हैं। उन्हें ढूंढकर जनता के सामने लाया जाएगा। प्रदेश की जनता ही इनका हिसाब करेगी। उन्होंने अपनी ही पार्टी के एक नेता पर तंज कसा कि ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए। ये दिन-रात, सुबह और शाम भाजपा नेताओं से मिलकर घुसपैठ कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी को ऐसे षड्यंत्रकारियों से सावधान रहने की सलाह दी। कहा कि वह छह बार मुख्यमंत्री बने हैं। जनता सब कुछ जानती है और इस बार सातवीं बार भी जनता उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगी। सीएम नालागढ़ हलके में बुधवार को एक दिवसीय दौरे के दौरान 76 करोड़ के विकास कार्यों और शिलान्यास कार्यक्रमों के बाद देर शाम रामशहर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा उन्हें सत्ता में आने में सबसे बड़ी बाधा मानती है। भाजपा नेताओं को दिन-रात उन्हीं के स्वप्न आते हैं। भारी कोशिश के बावजूद वे कभी अपने बुरे उद्देश्यों में सफल नहीं होंगे। कहा कि कुछ केंद्रीय मंत्रियों के कहने पर राज्य के भाजपा नेता उनके खिलाफ तीन-तीन केंद्रीय अनुवेषण एजेंसियों से आयकर रिटर्न की जांच के मामलों पर लोगों को उनके खिलाफ भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह किसी से डरने वाला नहीं है। उन पर चलाए जा रहे एकमात्र आयकर मामले में तीन केंद्रीय अनुवेषण एजेंसियों का जांच करना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से लोगों के कल्याण को समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि एक अच्छा शासक और शासन तभी मिलता है, जब योजनाएं वर्तमान तथा भावी पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाई जाएं।