फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cm Virbhadra Singh In Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh

छात्रा से बोले सीएम- तुम वही हो न, इंदिरा गांधी जयंती पर मिली थी

Fri, 30 Jun 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 30 Jun 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
Cm Virbhadra Singh In Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh
प्रिया कामटा को सम्‍मानित करते राज्यपाल

तुम चौपाल की हो, इंदिरा गांधी जयंती के अवसर पर तुम मुझे रिज मैदान पर मिली थी। मैंने तुम्हें पहचान लिया। आज तुम्हें पुरस्कार देते हुए मैं खुश हो रहा हूं। सीएम ने यह बात आर्य समाज स्कूल शिमला जमा दो की छात्रा प्रिया कामटा से कही। सीएम ने कहा कि तुम चौपाल की हो, हमारी बेटी हो। 

विज्ञापन


मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के करीब जाकर मेधावी छात्र बहुत उत्साहित थे। वीरभद्र सिंह बच्चों को सम्मानित करते के दौरान भी बराबर बतियाते रहे। कई बच्चों को गले लगाया तो कइयों की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन


सीएम वीरभद्र सिंह, बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स और वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी बच्चों का अता पता भी पूछ रहे थे। शाबाशी मिली तो कइयों को आईएएस, एचएएस बनने की सलाह दी। बच्चों ने खुशी खुशी मंच पर सीएम के साथ सैल्फी ली और मुस्कराते सीएम भी बच्चों के मुताबिक मुद्रा बनाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाहन में पढ़ाई अच्छी होने लगी है
अब तो नाहन में पढ़ाई अच्छी होने लगी है। तुम टॉपर हो, इससे पता चल रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कॅरिअर अकादमी स्कूल की छात्रा नंदिनी बंसल से कहा, खूब पढ़ाई करो और आगे बढ़ो।

सीएम अरुंधति से बोले, क्या बनना चाहती हो?
कांगड़ा न्यू एरा स्कूल की टॉपर छात्रा अंरुधति को पुरस्कार देते समय वीरभद्र सिंह ने पूछा कि तुम क्या बनना चाहती हो। ऐसे में अरुंधति से झट से सीएम के कान में कहा, आईएएस बनना चाहती हूं। सीएम बोले, बेस्ट ऑफ लक। 

बिलासपुर के होते हैं होनहार छात्र
सम्मान प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पब्लिक स्कूल नमहोल बिलासपुर की छात्रा आकृति के कान में कहा कि बिलासपुर के बच्चे पढ़ाई में बहुमत होशियार होते हैं। तुम भी हो, क्या बनना चाहती हो? आकृति बोली, आईएएस। 


देखो कितनी छोटी है?
धर्मपुर विजय मेमोरियल स्कूल की छात्रा साक्षी वर्मा को देखकर मुख्यमंत्री हंस पड़े। बोले, कितनी छोटी हो, पढ़ती हो। सीएम ने साक्षी की पीठ थपथपाई और कहा - ऐसे ही पढ़ाई करते रहना, तरक्की करोगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed