{"_id":"598c1ede4f1c1b8e0d8b4616","slug":"presidents-bodyguard-recruitment-rally-on-4th-september-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड बनना चाहते हैं तो करें आवदेन, भर्ती इस दिन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड बनना चाहते हैं तो करें आवदेन, भर्ती इस दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 12 Aug 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति अंगरक्षक की सितंबर माह में भर्ती रैली होगी। निदेशक एवं सेना भर्ती निदेशक, भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने बताया कि इस भर्ती रैली में सिख (मजहबी, रामदासिया, एससी और एसटी को छोड़कर) जाट और राजपूत की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस भर्ती रैली में उपयुक्त उम्मीदवार राष्ट्रपति अंगरक्षक भवन, न्यू दिल्ली में चार सितंबर को सुबह 7:30 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। भर्ती रैली में साढ़े 17 से 21 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
भर्ती के लिए उम्मीवार की शैक्षणिक योग्यता 45 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं अथवा दस जमा दो तथा उम्मीदवार की लंबाई 6 फुट (183 सेंटीमीटर) और सिख, जाट और राजपूत वर्ग से होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
उम्मीदवार को भर्ती के समय 10वीं कक्षा उत्तीर्ण अंक तालिका और प्रमाण-पत्र, डोमिसाइल प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र (6 माह पुराना नहीं होना चाहिए), रंगीन फोटोग्राफ, राशन कार्ड, एनसीसी/स्पोर्ट्स प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड साथ ले जाना होगा।